Advertisement

एसएफआई ने भगत सिंह पार्क के सौंदर्यीकरण और भगत सिंह की प्रतिमा लगाने के लिए उपखंड अधिकारी को सौंपा ज्ञापन , जल्द कार्य शुरू नही होने पर दी आंदोलन की चेतावनी

सत्यार्थ न्यूज श्रीडूंगरगढ़ -सवांददाता ब्युरो चीफ

आज एसएफआई तहसील कमेटी ने उपखंड अधिकारी को आड़सर बास में स्थित भगत सिंह पार्क के सौंदर्यीकरण और भगत सिंह की प्रतिमा लगाने के लिए ज्ञापन सौंपा आज तहसील कमेटी के सभी सदस्य नारेबाजी करते हुए उपखंड कार्यालय पहुंचे और वहां से सभी पंचायत समिति मे जनसुनवाई में पहुंचकर ज्ञापन सौंपा

जिला उपाध्यक्ष विवेक लावा ने बताया की कस्बें के आड़सर बास में स्थित भगत सिंह पार्क काफी वर्षों से दयनीय स्थिति में पड़ा है जिसकी देखरेख का मुख्य कार्य नगर पालिका प्रशासन का है लेकिन नगरपालिका देखरेख की बजाय IRGY शहरी योजना के तहत कार्य स्थल बताकर फंड उठा लिया और आज तक कार्य नही हुआ लावा ने नगरपालिका द्वारा
भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाए

तहसील अध्यक्ष जगदीश प्रसाद रेगर ने इस मुद्दे पर पार्टी के सभी सदस्यों को एकजुट होकर न्याय मिलने तक इस लड़ाई को जारी रखने का कहा तथा तथा प्रशासन को चेतावनी दी कि अगर शीघ्र कार्य शुरू नही हुआ तो एक उग्र आंदोलन की रुपरेखा तैयार की जाएगी। इस दौरान विवेक लावा तहसील अध्यक्ष जगदीश रेगर,महासचिव प्रतीक शर्मा,हर्ष शर्मा कालूराम जाट,धनराज शर्मा,आदिल तंवर,पवन रेगर ऋषभ रेगर,मनीष रेगर,सुमित्रा रेगर,आरती चौहान दर्शन आसोपा,सुधीर शर्मा,नारायण नाथ,प्रकाश गांधी रामकिशन गावड़िया,मदन प्रजापत,विकी नायक सहित अनेक सदस्य मौजूद रहे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!