Advertisement

कालांवाली में केंद्रीय मंत्री माननीय श्री मनोहर लाल खट्टर जी के 71 वें जन्मदिन के उपलक्ष्य रक्तदान कैंप लगाया गया

रिपोर्टर इंद्रजीत
 कालावाली जिला सिरसा

कालांवाली में केंद्रीय मंत्री माननीय श्री मनोहर लाल खट्टर जी के 71 वें जन्मदिन के उपलक्ष्य रक्तदान कैंप लगाया गया

कालांवाली में केंद्रीय मंत्री माननीय श्री मनोहर लाल खट्टर जी के 71 वें जन्मदिन के उपलक्ष्य पर श्री तरुण भंडारी जी (राजनीतिक सचिव मुख्यमंत्री हरियाणा) के मार्गदर्शन से खूनदान कैम्प शिव शक्ति ब्लड बैंक सिरसा व सहारा क्लब कालांवाली के सहयोग से लगाया गया था जिसमें भारतीय जनता पार्टी के डबवाली जिला की जिलाध्यक्ष श्रीमती रेनू शर्मा व कालांवाली हल्का इंचार्ज श्री राजेंद्र देसुजोधा जी ने मुख्यतिथि के रूप में शिरकत किया!
सभी कार्यकर्ताओं में काफ़ी उत्साह देखने को मिला और सभी ने इसमें बढ़चढ़कर हिस्सा लिया सभी मंडी निवासीओं व कालांवाली विधानसभा के कई गाँवों के लोगों ने रक्तदान किया!


विशेष तौर पर रक्तदान करने पहुँचे थाना कालांवाली के sho श्री रामफल जी भारतीय जनता पार्टी के सभी पधादिकारीओं की मेहनत से 121 लोगों ने फ़ार्म भरे जिसमें 20 फ़ार्म रिजेक्ट होने के कारण 101 यूनिट रक्तदान हुआ है! इस मौक़े पर कालांवाली विधानसभा के चारों मंडल अध्यक्ष लवली गर्ग, बूटा सिंह, हैप्पी गिल, संदीप कुमार के साथ साथ काफ़ी गणमान्य लोग उपस्थित रहे जिनमें बहादुर सोनी, पैंटा सरा, संजय गाबा,हरविद्र रोड़ी,दिनेश गर्ग रोड़ी, सुखदीप तरुआना,माशा सिंघपुरा,संतोख सिंह,महेश आज़ाद,बीर सिंह,चरणजीत चन्नी, ज्योति सरा,मोहन लाल जिंदल,ओम प्रकाश बाजपेयी,अमित जिंदल,सुभाष जी कंडे वाले,डाक्टर दीपेंद्र देसुजोधा, डॉक्टर संजीव सिंगला व नंद बाबा गौ सेवा संस्थान के प्रधान राजीव गर्ग जी के साथ संस्था के सभी साथी रहे

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!