Advertisement

प्रवासी नागरिकों व नागालैंड ब्राह्मण समाज द्वारा भगवान परशुराम जी जन्मोत्सव के उपलक्ष पर रविवार को हुआ स्नेह मिलन व प्रतिभा सम्मान समारोह का भव्य आयोजन, देखें शानदार आयोजन की विशेष फ़ोटो विडीयो सहित खबर

सत्यार्थ न्यूज श्रीडूंगरगढ़-सवांददाता नरसीराम शर्मा

प्रवासी नागरिको व नागालैंड ब्राह्मण समाज द्वारा भगवान परशुराम जन्मोत्सव रविवार 4 मई को धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर समाज द्वारा दुर्गा मंदिर ओल्ड डैली मार्केट डिमापुर में स्नेह मिलन समारोह व प्रतिभा सम्मान समारोह और विभिन्न जाति के अतिथियों का सम्मान समारोह का शानदार आयोजन किया गया। मोहनलाल तावनियाँ रीड़ी ने बताया कि इस शुभ अवसर पर गुवाहाटी असम से पधारे हुए मुख्य अतिथि मंजुलता शर्मा (प्रदेशाध्यक्ष विप्र फाउंडेशन असम जॉन 8) अशोक शर्मा,अमित पारीक,(महामंत्री विप्र फाउंडेशन असम जॉन 8) उपस्थित रहे,ब्राह्मण समाज अध्यक्ष रामनिवास शर्मा ने समाज को एकजुटता का संदेश दिया और युवा शक्ति मातृ शक्ति को सामाजिक कार्य में आगे आने के लिए आहृवान किया और समाज के बारे में अनेक मुद्दे पर ब्राह्मण बंधुओं को प्रेरित किया,ब्राह्मण समाज के सरंक्षक डॉक्टर दाताराम शर्मा ने भी समाज हित मे महत्वपूर्ण सुझाव पेश किए,कार्यक्रम संयोजक परमेश्वर काछवाल ने भी अपने विचार व्यक्त किये,इस दौरान भव्य सांस्कृतिक कार्यकम का आयोजन किया गया। जिसमें बच्चों द्वारा भगवान परशुराम जी सहित विभिन्न सजीव झांकिया व परशुरामजी की गाथा की मनमोहक प्रस्तुतियां दी। जिसकी समस्त तैयारियां मृदुल महिला मंच द्वारा की गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि की यशोगाथा का बखान ब्राह्मण समाज सह कोषाध्यक्ष बेनीगोपाल रिणवा द्वारा किया गया। इस दौरान वरिष्ठ बुजुर्ग बजरंगलाल बोचीवाल,शिवप्रसाद प्रकाश चोटिया,राजेन्द्र सुंदरिया(उपाध्यक्ष) मोहनलाल तावनीया (सह -सचिव),गोपाल चोटियां (कोषाध्यक्ष) प्रकाश(संगठन मंत्री) ऋषि शर्मा,उत्तम, शर्मा, जगदीश  अरुण,नरेंद्र,जितेंद्र,विकास,मनीष,अनिल,सुभाष,पवन आलोक,योगेश सहित अनेक समाजबंधु व गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का सफल मंच संचालन विजय शर्मा सचिव ब्राह्मण समाज द्वारा किया गया

इस शानदार आयोजन का पूरा वीडियो आप निधि शर्मा 26 यूट्यूब चनेल पर देख सकते है। जिसका लिंक नीचे दिया गया है।

https://youtu.be/z_RilWhMJU0?si=aYTPnLwuB5rMsOqa

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!