सत्यार्थ न्यूज़ भीलवाड़ा
अब्दुल सलाम रंगरेज
काछोला ग्राम पंचायत सचिव निलंबित भूखंड पट्टो में फर्जीवाड़े की थी शिकायत

भीलवाड़ा
भीलवाड़ा जिले के मांडलगढ़ पंचायत समिति काछोला ग्राम पंचायत में डेपुटेशन पर चल रहे ग्राम विकास अधिकारी ओम खंडेलवाल को ग्राम वासियों द्वारा फर्जी पट्टे जारी करने के मामले को लेकर जिला कलेक्टर भीलवाड़ा , एसीबी को शिकायत की थी।
भूखंड पट्टो में फर्जीवाड़े की शिकायत को लेकर मांडलगढ़ पंचायत समिति की विकास अधिकारी द्वारा चार बार नोटिस देकर पट्टो का रिकॉर्ड मांगा गया। लेकिन सचिव द्वारा उक्त पट्टो का रिकॉर्ड नहीं दिया गया।
वही आटूण एवं हलेड़ ग्राम पंचायत में भी आबादी भूमि में पुश्तेनी पट्टे जारी करने की शिकायत ग्रामीणों द्वारा की गई थी। जिसमें सचिव पर पट्टे बनाने के मामले में लाखों रुपए की राशि वसूलने का आरोप लगाया गया था। जिसकी जांच में आरोप पत्र देने के बाद सुवाणा बीडिओ ने सचिव ओम खंडेलवाल को निलंबित कर दिया है।
ओम खंडेलवाल के खिलाफ काछोला पंचायत के उप सरपंच देवीलाल माली, ओमनाथ योगी एवं सामाजिक कार्यकर्ता श्यामलाल आचार्य ने दो माह पूर्व मांडलगढ़ बीडीओ एवं जिला कलेक्टर भीलवाड़ा को शिकायत कर विगत 6 माह में एक ही परिवार के नाम दिए गए भूखंड के पट्टों के जांच की मांग की थी। काछोला पंचायत के वार्ड पंचो मैं भी कुछ माह पूर्व भीलवाड़ा जिला कलेक्टर को कोरम नहीं होने के बावजूद पट्टे के प्रस्ताव लिए जाकर पट्टे बनाए जाने की शिकायत की थी।
सचिव ओम खंडेलवाल के खिलाफ मुख्य सचिव ग्रामीण एवं पंचायती राज विभाग, जयपुर एवं एसीबी कार्यालय जयपुर को भी शिकायत पत्र भेजा गया है। काछोला ग्राम वासियों का कहना है पूर्व सरपंचों के पंचायत कार्यकाल के दौरान हुए निरस्त पट्टो कोभी बिना डीएलसी रेट के पुश्त्तेनी पट्टे बनाए गए हैं।
ग्राम पंचायत आटूण में हाईवे से सटी बेशकीमती जमीन 200 रुपए में पुश्तैनी पट्टे जारी करने के मामले में पंचायत समिति सुवाणा के विकास अधिकारी गुलाब सिंह गुर्जर ने सचिव ओम खंडेलवाल के खिलाफ निलंबित करने का आदेश जारी किया है। सचिव ओम खंडेलवाल का मुख्यालय पंचायत समिति सुवाणा में किया गया है।
काछोला पंचायत के भूखंड पट्टो की थाईलैंड एक माह बाद भी जांच कमेटी को नहीं दी गई है।
मांडलगढ़ विकास अधिकारी संगीता व्यास ने बताया कि काछोला पंचायत में सचिव द्वारा फर्जी पट्टे जारी करने की शिकायत ग्राम वासियों द्वारा मिलते ही कमेटी का गठन कर दिया गया था और 4 अप्रैल 2025 को सचिव को नोटिस जारी किया गया। इसके बाद तीन नोटिस और जारी करने के बाद भी खंडेलवाल द्वारा पतट्टो का रिकॉर्ड जांच कमेटी को उपलब्ध नहीं कराया गया। अब उनके खिलाफ चार्ज शीट देने की तैयारी की जा रही है। सुवाणा विकास अधिकारी द्वारा निलंबित करने के बाद सचिव ओम खंडेलवाल को यहां से कार्य मुक्त कर दिया गया है। काछोला पंचायत में जारी पट्टों की जांच जारी रहेगी।
















Leave a Reply