Advertisement

गौरेला-कृषक उन्नति योजना: मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने जीपीएम जिले के 17 हजार 985 किसानो के खाते में अंतरित किए 108.14 करोड़ रूपए से अधिक की राशि।

http://satyarath.com/

कृषक उन्नति योजना: मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने जीपीएम जिले के 17 हजार 985 किसानो के खाते में अंतरित किए 108.14 करोड़ रूपए से अधिक की राशि।

जिला स्तरीय कार्यक्रम में विधायक, जनप्रतिनिधियो,गणमान्य नागरिकों सहित बड़ी संख्या में शामिल हुए किसान

कियोस्क सेंटर से राशि आहरित करते समय किसानो-महिलाओ से सावधानी बरतने विधायक ने किया आग्रह

संवाददाता सूरज यादव

गौरेला पेंड्रा मरवाही,12 मार्च 2024/कृषक उन्नति योजना के तहत मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने आज प्रदेश के 24 लाख 72 हजार से अधिक किसानो के खाते में 13320 करोड़ रूपए की राशि अंतरित किए। मुख्यमंत्री द्वारा रिमोट का बटन दबाते ही गौरेला पेण्ड्रा मरवाही जिले के 17 हजार 985 किसानो के खाते में 108 करोड़ 14 लाख 08 हजार 298 रूपए की राशि डीबीटी के माध्यम से सीधे उनके खाते में जमा हो गया। जिला मुख्यालय बालोद में कृषक उन्नति योजना के तहत आयोजित आदान सहायता राशि वितरण एवं किसान मेला सह प्रदर्शनी का लाइव प्रसारण देखने जिला प्रशासन के सहयोग से कृषि एवं सहकारिता विभाग द्वारा जिला एवं ब्लाक मुख्यालयो तथा समिति स्तर पर व्यवस्था की गई थी।
कलेक्ट्रेट परिसर गौरेला में आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम में विधायक श्री प्रणव कुमार मरपच्ची, जनप्रतिनिधियां,गणमान्य नागरिकों सहित बड़ी संख्या में किसान शामिल हुए। विधायक श्री मरपच्ची ने अपने संबोधन में कहा कि आज बड़ी खुशी का दिन है, छत्तीसगढ़ प्रदेश किसानो का प्रदेश है, छत्तीसगढ़ धान का कटोरा के नाम से जाना जाता है। जिले के 17 हजार 985 किसानो के खाते में 108 करोड़ 14 लाख 08 हजार 298 रूपए अंतरित हुआ है, यह बहुत बड़ी राशि है। उन्होने कहा कि दो दिन पहले 10 मार्च को महतारी वंदन योजना के तहत महिलाओ के खाते में लगभग 10 करोड़ रूपए अंतरित हुआ है। इससे जिले में व्यापार बढ़ेगा। विधायक ने किसानो की खुशहाली और उन्हे धान का अधिकतम मूल्य देने के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय को धन्यवाद दिया। विधायक ने किसानो और महिलाओ से कियोस्क सेंटर से राशि आहरित करते समय किसी तरह से ठगी नही हो इस बात का ध्यान रखने एवं सावधानी बरतने का आग्रह किया। इस अवसर पर विधायक ने कई किसानो को तिलक लगाकर और पुष्पमाला पहनाकर सम्मानित किया।
कलेक्टर श्रीमती लीना कमलेश मंडावी के मार्गदर्शन में कलेक्ट्रेट परिसर गौरेला में जिला स्तरीय आयोजन के साथ ही पेण्ड्रा विकासखण्ड के मंडी प्रांगण,मरवाही विकासखण्ड के सदभावना भवन एवं समिति स्तर पर भी राज्य स्तरीय समारोह का लाईव प्रसारण देखने की व्यवस्था की गई थी। जिला स्तरीय कार्यक्रम में गणमान्य नागरिक श्री मथुरा सोनी, श्री बृजलाल राठौर, श्री विष्णु अग्रवाल, श्री महेन्द्र सोनी एवं श्री राजा उपेन्द्र बहादुर सिंह ने भी किसानो को संबोधित किया और कृषक उन्नती योजना प्रारंभ करने पर प्रसन्नता व्यक्त की।जिला स्तरीय समारोह में अपर कलेक्टर नम्रता आनंद डोंगरे, परियोजना निर्देशक डीआरडीए कौशल प्रसाद तेंदूलकर, उप संचालक कृषि सत्यदेव कंवर, वरिष्ठ नागरिक राकेश चतुर्वेदी, लालजी यादव, मुकेश दुबे, नीरज जैन, तापस शर्मा, कुबेर सर्राटी, राजकुमार रोहणी, छोटेलाल सोनी, शंकर चक्रधारी, लूशन राठौर, शिव शर्मा, दिलीप यादव, पवन पैकरा, समीरा पैकरा, मनोरमा गुप्ता, राखी गहलोत सहित अनेक गणमान्य नागरिक, विभिन्न विभागो के अधिकारी, कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में किसान उपस्थित थे।

https://satyarath.com/

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!