Advertisement

विधायक मीणा ने 33 करोड़ की बनने वाली एमडीआर सड़क निर्माण कार्य का किया शिलान्यास

ब्यूरो चीफ मुकेश पाराशर

विधायक मीणा ने 33 करोड़ की बनने वाली एमडीआर सड़क निर्माण कार्य का किया शिलान्यास

कोटड़ी। जहाजपुर कोटडी़ विधायक गोपीचंद मीणा ने कहा की हम रात के अंधेरे में नहीं दिन के उजाले में खुले आम शिलान्यास और लोकार्पण करते हैं।
जिस कार्य की हम नींव रखते हैं उसको हम पूरा करते हैं यह हमारा विजन है ।
यह बात विधायक ने उपखण्ड कार्यालय के समीप सड़क नवीनीकरण एवं सुदृढीकरण कार्य अगरपुरा चौराहे से कोठाज तक 33 करोड़ की लागत से एमडीआर 56 सड़क मार्ग के विधिवत शुभारंभ के मौके पर उपस्थित, जन समुदाय को संबोधित करते हुए कही है।
बड़े समय बाद खस्ताहाल सड़क से निजात मिलने की उम्मीद पूरी होने पर कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों ने विधायक गोपीचंद मीणा को कंधे पर उठाकर समारोह स्थल तक ले गए।
ग्रामीणों ने इस मौके पर कहा कि विधायक गोपीचंद मीणा हमारे लिए कर्मवीर बनकर आए हैं।
सड़क निर्माण शिलापट्टिका का विधायक गोपीचंद मीणा, प्रधान करण सिंह कानावत सहित मौजूद अतिथियों ने विधिवत अनावरण किया।
विधायक मीणा इस दरमियान कांग्रेस पर जमकर बरसे और कहा कि कांग्रेस शासन में केवल कांग्रेसी नेताओं का विकास हुआ धरातल पर कोई काम नहीं हुआ ।
लेकिन हमारी सरकार की पहली प्राथमिकता गांवों का विकास है।
सड़क निर्माण कार्य के बाद भीलवाड़ा जिला मुख्यालय आने जाने में लोगों को सुविधा मिलेगी।
विधायक ने चेताया कि आने वाले समय में गांवो में विकास की गंगा बहे इसके लिए सभी को अभी से एकजुट रहना होंगा।
अपने 15 मिनट के भाषण में विधायक मीणा क्षेत्र के कांग्रेस नेताओं पर जमकर बरसे उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ही ठेठ गांव में बैठे गरीब और सनातन संस्कृति की हितेषी है।
विधायक मीणा ने इस मौके पर केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दी तथा लोगों से इसका फायदा लेने का आह्वान किया।
वही अधिकारियों को चेताया की समय पर कार्य पूर्ण करें अन्यथा कार्रवाई होगी।
प्रधान करण सिंह कानावत ने इस मौके पर कहा कि क्षेत्र की हर संभव समस्याओं का निराकरण प्राथमिकता से किया जाएगा।


ग्रामीणों ने इस मौके पर सुलभ शौचालय बनवाने तथा आए दिन जाम की परेशानी से निजात हेतु रिंग रोड निर्माण कार्य पूरा करवाई जाने की मांग की।
दोनों कार्य जल्द पूरा करवाया जाने का विधायक मीणा ने आश्वासन दिया।
विधायक को इस मौके पर ग्रामीणों ने बिजली, पानी, सड़क सहित कई समस्याओं के बारे में बताया।
कार्यक्रम के अंत में पहलगांव में हुए आतंकी हमले में मारे गए लोगों को 2 मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी ।
इस मौके पर विधायक गोपीचंद मीणा, प्रधान करण सिंह, उप प्रधान कैलाश सुथार, मंडल अध्यक्ष प्रहलाद सेन, पूर्व नंदराय मंडल अध्यक्ष सुरेश पाराशर, विधानसभा संयोजक कन्हैयालाल जाट, वरिष्ठ भाजपा नेता धर्मीचंद जीनगर, पारोली सीआर जमनालाल डीडवानिया ,तहसीलदार रामकिशोर मीणा ,थाना अधिकारी महावीर मीणा, मंशा प्रशासक दिनेश बेरवा, छगनलाल जाट, बलवीर सेन, रामसिंह हाड़ा,आसोप प्रशासक रमेशचंद्र शर्मा, एडवोकेट सत्यनारायण तेली, नारायण लाल प्रजापत सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और ग्रामीण मौजूद थे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!