Advertisement

मौसम विभाग की चेतावनी, राजस्थान के इन 11 जिलों में जारी हुआ ऑरेंज अलर्ट, आंधी बारिश की संभावना

सत्यार्थ न्यूज श्रीडूंगरगढ़-सवांददाता मीडिया प्रभारी

राजस्थान में गुरुवार से एक बार फिर पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव देखने को मिलेगा। सभी जिलों में आंधी-अंधड़ और बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम केन्द्र ने 11 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में बारिश, तेज आंधी और कहीं-कहीं ओले गिरने की चेतावनी भी जारी की है। साथ ही कई शहरों में 60 KMPH की गति से अंधड़ चल सकता है। मौसम केन्द्र के अनुसार 4 मई तक पश्चिमी विक्षोभ का असर देखने को मिलेगा। अजमेर जयपुर झुंझुनूं सीकर,बीकानेर,चूरू,हनुमानगढ़,जोधपुर,नागौर श्रीगंगानगर में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इधर,बुधवार को 19 शहरों में दिन का तापमान 41 डिग्री से अधिक दर्ज किया गया। मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार बीते 24 घंटे में जैसलमेर में अप्रैल में इतिहास में सबसे गर्म दिन रहा। यहां अधिकतम तापमान 46.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। बाड़मेर में भी गर्मी ने अप्रैल का 11 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया। यहां दिन का तापमान 46.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। इससे पहले 29 अप्रैल 2014 को 46.8 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज हुआ था।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!