Advertisement

ग्रामोत्थान परियोजना के तहत लक्सर में जूट बैंक और मत्स्य पालन को लेकर हुई अहम बैठक

पारुल राठौर हरिद्वार

ग्रामोत्थान परियोजना के तहत लक्सर में जूट बैंक और मत्स्य पालन को लेकर हुई अहम बैठक

मुख्य विकास अधिकारी महोदया के निर्देशन में आज ग्रामोत्थान (रीप) परियोजना के अंतर्गत विकासखंड लक्सर में जिला परियोजना प्रबंधक श्री संजय सक्सेना की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई। बैठक का उद्देश्य लक्सर क्षेत्र में जूट बैंक आधारित गतिविधियों की शुरुआत करना और जेसीआई को मॉल ऑर्डर हेतु प्रस्ताव भेजना रहा।

इस बैठक में खंड विकास अधिकारी लक्सर श्री पवन सैनी, सहायक प्रबंधक (आजीविका) श्री शिवशंकर बिष्ट, सहायक प्रबंधक (आई एंड एसआई) श्री काम सिंह फर्स्वाण, यंग प्रोफेशनल श्री अमित सिंह, बीएमएम श्रीमती नीलम सैनी, लाइवलीहुड कोऑर्डिनेटर श्री चंद्रशेखर, एम एंड ई प्रभारी श्री सोहेल, आदर्श सीएलएफ के बीओडी सदस्य तथा सीएलएफ स्टाफ ने सहभागिता की।

साथ ही, प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना के तहत गठित गंगा मत्स्य किसान संगठन सहकारी समिति लिमिटेड के निदेशक मंडल और जिला मत्स्य अधिकारी के साथ एक कोलैबोरेशन मीटिंग का आयोजन भी किया गया। इस बैठक में तय किया गया कि रीप परियोजना एवं विभागीय योजनाओं से जुड़े सभी मत्स्य पालक किसानों को उत्पादन एवं विपणन के क्षेत्र में एक सशक्त प्लेटफॉर्म उपलब्ध कराया जाएगा।

एफपीओ किसानों से मछली उत्पादों की खरीद तय मूल्य पर करेगा और विभिन्न स्थानों पर फ्रेश फिश व फिश आधारित उत्पादों की बिक्री के लिए आउटलेट स्थापित किए जाएंगे। इससे मत्स्य पालकों को बेहतर बाजार उपलब्ध होगा तथा उनकी आय में वृद्धि सुनिश्चित की जाएगी।

यह अपने प्रकार की क्षेत्र में पहली पहल है, जिसमें रीप परियोजना और मत्स्य विभाग के समन्वय से किसानों के लिए एक अभिनव मॉडल विकसित किया जा रहा है। इस प्रयास से किसानों को स्थायी आय एवं बाजार में सीधा लाभ प्राप्त होगा।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!