Advertisement

सुसनेर के कार्यकर्ताओं ने सांसद रोड़मल नागर का स्वागत कर पुनः उम्मीदवार बनने पर दी शुभकामनाएं

http://satyarath.com/

सत्यार्थ न्यूज/ मनीष माली

सुसनेर के कार्यकर्ताओं ने सांसद रोड़मल नागर का स्वागत कर पुनः उम्मीदवार बनने पर दी शुभकामनाएं

सुसनेर  । सांसद रोड़मल नागर को भाजपा द्वारा तीसरी बार राजगढ़ संसदीय क्षेत्र से पार्टी का उम्मीदवार धोषित करने पर सुसनेर क्षेत्र के भाजपा नेताओं एवं कार्यकर्ताओ का उनके निवास पर पहुँचकर उन्हें शुभकामनाएं देने का सिलसिला जारी है। इसी तारतम्य में पहले भाजपा जिलाध्यक्ष चिंतामण राठौर के नेतृत्व में क्षेत्र के कार्यकर्ताओं द्वारा उनका स्वागत किया गया था वही शनिवार को पचोर पहुँचकर क्षेत्र के पूर्व विधायक राणा विक्रमसिंह के नेतृत्व में सुसनेर विधानसभा के चारो मण्डल सुसनेर, सोयतकलां, नलखेड़ा, बड़ागांव सहित नए परिसीमन क्षेत्र के सैकड़ों निष्ठावान भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। वही रविवार को लोकतंत्र प्रहरी संघ जिला संयोजक एवं क्षेत्र के वरिष्ठ भाजपा नेता कैलाश नारायण बजाज, मार्केटिंग अध्यक्ष एवं भाजपा किसान मोर्चा के पूर्व जिलाध्यक्ष लक्ष्मणसिंह कांवल, पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष सहकारिता प्रकोष्ठ विष्णु भावसार, पूर्व जनपद अध्यक्ष चंदरसिंह कांवल, पूर्व जिला पंचायत सदस्य करणसिंह सिसोदिया, ग्राम पंचायत पिपलिया नानकार के पूर्व सरपंच देवीसिंह सिसोदिया, सुरजीतसिंह कांवल आदि ने पचोर पहुँचकर राजगढ़ संसदीय क्षेत्र से भाजपा संगठन एवं केंद्रीय नेतृत्व द्वारा तीसरी बार पार्टी की ओर से भाजपा प्रत्याशी बनाये जाने पर सांसद रोड़मल नागर का स्वागत कर उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर राजगढ़ लोकसभा क्षेत्र के पचोर में सांसद रोड़मल नागर के तलेन रोड़ पर स्थित वेयरहाउस पर कार्यक्रम आयोजित कर हारफुल माला, साफा सरोफा पहनाकर एवं गुलदस्ता भेंटकर सभी के द्वारा उनका स्वागत एवं सम्मान किया गया।
स्मरण रहे कि सुसनेर विधानसभा क्षेत्र आगर जिले में आती है और आगर विधानसभा क्षेत्र अनुसूचित जाती के लिए आरक्षित लोकसभा सीट शाजापुर देवास में आती है वही सुसनेर विधानसभा क्षेत्र राजगढ़ सामान्य लोकसभा सीट में आता है जिसके भाजपा की ओर से तीसरी बार रोड़मल नागर को अपना उम्मीदवार धोषित कर उन पर विश्वास व्यक्त किया।
चित्र 1 : सुसनेर के भाजपा कार्यकर्ता सांसद रोड़मल नागर का स्वागत करते हुए।

https://satyarath.com/

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!