सत्यार्थ न्यूज़ भीलवाड़ा
अब्दुल सलाम रंगरेज
राहुल गांधी और सोनिया गांधी पर ईडी की कार्रवाई से कांग्रेस कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन
भीलवाड़ा

केन्द्र की मोदी सरकार ने राजनैतिक प्रतिशोध और कॉंग्रेस की बढ़ती लोकप्रियता से घबराकर ऐतिहासिक नेशनल हेराल्ड की सम्पति को जब्त करने की कार्यवाही और बिना कानूनी प्रक्रिया अपनाए लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गाँधी , यूपीए चेयरपर्सन सोनिया गाँधी और अन्य प्रमुख कांग्रेस नेताओं के खिलाफ ईडी का मनमाना उपयोग करते हुऐ कानूनी चार्जशीट पेश की गयी है।
इसी को लेकर भीलवाड़ा जिला कांग्रेस कमेटी जिलाध्यक्ष अक्षय त्रिपाठी व विधानसभा पर्यवेक्षक डॉ सुनील लारा के निर्देशानुसार ईडी की कार्यवाही के विरोध में ब्लॉक मुख्यालय पर आज शुक्रवार को प्रातः 11बजे स्टैचू सर्किल मांडलगढ़ पर विरोध प्रदर्शन किया गया।
ब्लॉक के पूर्व कार्यकारी ब्लॉक अध्यक्ष रफीक टांक, पूर्व प्रधान सतीश जोशी ,पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष जफर टाक पंचायत समिति सदस्य धनराज जाट, नगर कांग्रेस अध्यक्ष रशीद आसाम, दोलपुरा सरपंच रामजस दाधीच, पार्षद अरुण व्यास, अलका लढा,विनोद धोबी, सरपंच मुकेश सोनी, सत्यनारायण माली रामचंद्र गुर्जर शैतान मीणा ,महावीर टेलर, रतन सोमानी, गणपत बलाई, सोनू खान, मोहम्मद सोहेल आसाम फारूक टॉक, मनोज जीनगर आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

साथ ही गुलाबपुरा में भी आज जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष अक्षय त्रिपाठी जी के निर्देशानुसार केन्द्र की मोदी सरकार द्वारा कांग्रेस नेताओं लोकसभा में विपक्ष के नेता श्री राहुल गांधी एवं कांग्रेस नेता श्रीमती सोनिया गांधी जी के खिलाफ नेशनल हेराल्ड मामले में ई डी द्वारा की जा रही बिल्कुल झूठी कार्यवाही एवं कांग्रेस के देश एवं प्रदेश के कई नेताओं के खिलाफ़ द्वेषपूर्ण कार्यवाही के खिलाफ विरोध प्रदशर्न नगर एवं ब्लॉक के कांग्रेसजनों द्वारा बावड़ी चौराहे पर केन्द्र की मोदी सरकार के विरोध में जमकर नारेबाजी करते हुए कहा कि यह प्रदशर्न प्रतिकात्मक है। केन्द्र की मोदी सरकार ई डी के माध्यम से देश मे कांग्रेस नेताओं के खिलाफ बिना किसी सबूत के झूठी कार्यवाही कर रही है। इससे कांग्रेस के लोग डरने वाले नही है। इस विरोध प्रदशर्न में नगरपालिका चेयरमैन सुमित काल्या, हुरड़ा प्रधान कृष्ण सिंह राठौड़ नगर कांग्रेस अध्यक्ष मधुसूदन पारीक, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पार्षद महावीर लड्ढ़ा, फतेहसिंह सौलंकी, पार्षद रामदेव खारोल, गुड्डू कुरैशी, अफजल भाटी, पूर्व पालिका उपाध्यक्ष सलीम बाबू,पूर्व पार्षद महिला नेता सरिता पारासर , एडवोकेट रतनकुमार जैन, राधेश्याम झँवर, विनोद पुरोहित, यूनुस मोहम्मद, अशोक मौर्य, श्री राम बैरवा, युवा नेता मोहसिन खान, फारुख भाई, कलाम भाई, हुसैन लौहार, रहीस मोहम्मद, हारून कुरैशी, मनोज कावड़िया, आरिफ़ खान, फरहान, सहित आदि कांग्रेस जन उपस्थित थे।

















Leave a Reply