Advertisement

मनुष्य शरीर पाने का असली फल भगवत भजन मे-सत्संगी सवाई सिह

सत्यार्थ न्यूज श्रीडूंगरगढ़-सवांददाता ब्यूरो चीफ

सदेव सत्संग भजन भाव मे अपने जीवन के लगभग सौ वर्ष पूर्ण करने वाली तोलाराम मारू की माताजी की भावनानुसार सत्संग का विशाल आयोजन किया गया। तोलाराम मारू की माताजी स्वयं सत्संग मे निरन्तर सेवा भाव से वाणी भजनो को सत्संगी भाई-बहनों को सुनाती रहती है। सत्संगी भाई बहन बोलचाल में मंडलेश्वर नाम से पुकारते हैं। श्रीडूंगरगढ़ के आडसर बास मे गुरू कृपा आवास पर प्रात 10 बजे से साय तक भजन मंडली श्री सवाई सिंह आसलसर बास समिति द्वारा भजनो की प्रस्तुतियां दी गई। तथा भजनो का भाव भी बताया गया। मनुष्य शरीर पाने का असली फल भगवत भजन मे है। इस विषय पर ही चर्चा की गई। इस सत्संग में विश्वकर्मा कोशल विकास बोर्ड अध्यक्ष राज्य मंत्री रामगोपाल सुथार राजस्थान उच्च न्यायालय के पूर्व न्यायाधिपति हिमतराम पवार भीलवाड़ा के जिला सेशन न्यायाधीश शकर लाल राजस्थान हाईकोर्ट के डबल एजी राजेश कुमार पंवार जोधपुर के प्रतिष्ठित व्यवसाई पारस भाटी सेरूणा के भरतसिह राठौड़ रतनगढ़ से हरिप्रसाद पंकज कुमार हर्षवाल पूनमचंद मारू भींयाराम गुरूजी ओमप्रकाश दर्जी भाई मालाराम जसवंत सिंह राठौड़ श्रीडूंगरगढ़ के अलावा दूर-दूर से सत्संगी भाई बहन भी आये। कालू बास मे प्रतिदिन पाना देवी सत्संग भवन मे सत्संग कराने वाले भजन वाणी गायक मोतीलाल व्यास सत्संगी भाई सादु्र्ल सिह पोकरराम शर्मा भगवानाराम तावनिया शुभकरण डाकलिया राधेश्याम रायपुर गोपाल शिव कुमार सेन किशनलाल धाधल फूसाराम धनेरवा सत्संगी नारायणी भगवती देवी अलावा विकलांग नेत्रहीन सत्संगीने भी दूसरो का सहारा लेकर आकर सत्संग का आनन्द लिया। गुणी जन सम्मान समारोह से सम्मानित लुणाराम नाई मघाराम सुथार आसाराम सुथार गोपाल सिंह राजपुरोहित किशनसिंह राजपुरोहित शंकरलाल शर्मा गुरूजी ने भी बहुत सारगर्भित भजनों की प्रस्तुतियां दी। उपस्थित सभी जन का हृदय गदगद हो गया। उपस्थित काफी सत्संगी भाई बहन का कहना था कि ऐसी सत्संग तो निरन्तर ही मिलती रहे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!