बीजेपी का 46 वां स्थापना दिवस, गौरेला पेंड्रा मरवाही बीजेपी कार्यकर्ताओं ने जिला कार्यालय में स्थापना दिवस मनाया।
देश को सुदृढ़, सशक्त एवम् संपूर्ण विकसित करने संकल्पित है भाजपा : प्रणव मरपच्ची
सूरज यादव, गौरेला पेंड्रा मरवाही। विश्व के सबसे बड़े राजनैतिक संगठन,जन कल्याण एवम् राष्ट्रसेवा को समर्पित भारतीय जनता पार्टी का 46 वां स्थापना दिवस भाजपा जिला कार्यालय गौरेला में मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ भारत माता, डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी, पं.दीनदयाल उपाध्याय एवम् पं.अटलबिहारी बाजपेयी के तेलचित्र पर माल्यार्पण एवम् दीप प्रज्ज्वलन से हुआ। स्थापना दिवस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मरवाही विधायक प्रणव मरपच्ची ने कहा की आज के दिन 06 अप्रेल 1980 को भाजपा की स्थापना हुई थी। करोड़ो कार्यकर्ताओं के अथक परिश्रम से भाजपा विश्व की सबसे बड़ी राजनैतिक पार्टी है। आज लगातार तीसरी बार केंद्र में नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा की सरकार आम जनता, गांव, गरीब के जीवन स्तर को उपर उठाने के लिये और देश को सशक्त,संपूर्ण विकसित करने का काम कर रही है। छत्तीसगढ़ में विष्णुदेव साय के नेतृत्व में भाजपा अपने संकल्प पत्र के लगभग सभी वादों को पूरा करते हुए प्रदेश को विकसित करने का काम कर रही है। जिला भाजपा अध्यक्ष लालजी यादव ने सभी को रामनवमी एवम् भाजपा स्थापना दिवस की बधाई देते हुये आव्हान किया की कार्यकर्ता केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकार की उपलब्धियों को आम जनता तक पहुंचाये।
उन्होंने 06 अप्रेल से 14 अप्रेल तक पार्टी द्वारा तय किये गये कार्यक्रमों को बूथ स्तर तक प्रभावी ढंग से करने को कहा। स्थापना दिवस के इस कार्यक्रम को भाजपा किसान मोर्चा के उपाध्यक्ष बृजलाल सिंह राठौर, भाजपा के जिला मीडिया प्रभारी बालकृष्ण अग्रवाल,बेटी बचाओं बेटी पढ़ाओं के जिला संयोजक मथुरा सोनी, जिला पंचायत सदस्य पवन पैकरा ने भी संबोधित किया।
कार्यक्रम का संचालन मीडिया के जिला सह प्रभारी तापस शर्मा ने एवम् आभार प्रदर्शन जिला उपाध्यक्ष नीरज जैन ने किया। इस कार्यक्रम में प्रमुख रूप से जिला उपाध्यक्ष दिलीप यादव, कुबेरसिंग सर्राटी, कुलदीप सिंह धीरज,राजेश अग्रवाल रज्जे, आशीष गुप्ता, अजय तिवारी, संतोष तिवारी, पवन पैकरा, डॉ. लूशनसिंग राठौर, सुरेश उइके,अंकुर विश्वकर्मा, सरिता राठौर, लक्ष्मी तुर्केल, संजय पाल,शिव शर्मा,संतोष अग्रवाल, अशोक पेंद्रो, दिलेश्वर् सिंह राजपूत,सिद्धार्थ दुबे,दीपक शर्मा, हेमराज राठौर, पंकज श्रीवास्तव, मानस अग्रवाल, भावेश केशरवानी, आशीष श्रीवास, मंगलेश चक्रधारी, कमलकांत शुक्ला, शिव शेवरें, आदित्य गुप्ता, गेंदसिंग मरावी, नारायण सोनी, राहुल तोमर, भक्कू सिंह ठाकुर सहित अनेक भाजपा पदाधिकारी एवम् कार्यकर्ता उपस्थित थे।