Advertisement

उन्नाव –शहरी आबादी को इंतजार है अमृत पेयजल योजना का किंतु  सिवाए बढ़ती समय सीमा के और कुछ नही मिला शहरी आबादी को अबतक 

www.Satyarath.com

उन्नाव ब्रेकिंग न्यूज़

दिनांक – 11.03.2024

 रिपोर्टर- दीपक कुमार (शुक्लागंज उन्नाव )

उन्नाव –शहरी आबादी को इंतजार है अमृत पेयजल योजना का किंतु  सिवाए बढ़ती समय सीमा के और कुछ नही मिला शहरी आबादी को अबतक 

www.Satyarath.com

उन्नाव शहरी आबादी को अमृत पेयजल योजना के तहत शुद्ध पेयजल मुहैया कराने के लिऐ लगभग चार वर्ष पूर्व शुरू की गई अमृत पेयजल योजना अभी भी अधूरी स्थित मे हैं इसके लिऐ जलनिगम ने निश्चित समय सीमा तय कि थी और समय सीमा कई बार बढ़ाई गई लेकिन पाइप लाइन संबंधित कार्य न पूरा हुआ और न ही लोगों को अमृत जल मिला, अमृत पेयजल योजना की पाइप लाइन और काम करा रहीं ठेकेदार कंपनी ओ पी गुप्ता कॉन्टेक्टर लोगों के लिऐ सिरदर्द बने हुए हैं जगह जगह लीकेज हों रहे है और इन लीकेज को कई कई बार कंपनी के लोग बनवा रहे है लेकीन पानी सड़कों पर ही बहता नजर आ रहा है जगह जगह सड़के कटी पड़ी हैं गड्ढे हैं जोकि कंपनी के लोग सही नहीं कराना चाहते हैं घरों में पानी पहुंचाने के लिऐ कनेक्शन दिए गए है लेकिन पानी घरों की बजाय सड़कों पर बहता दिख रहा हैं जिसके कारण गली मोहल्लों में जलभराव व गंदगी की स्थित उत्पन्न हों गई हैं

अमृत पेयजल योजना घरों मे अमृत के बजाय बीमारी बांट रहा हैं

स्थानीय लोगों का कहना हैं की अमृत पेयजल योजना घरों मे अमृत के बजाय बीमारी बांट रहा हैं कंपनी के लोग एक लीकेज बनाते है तो उसके आगे दूसरा हो जाता है जोकि कम्पनी द्वारा पाइप लाइन में प्रयुक्त होने वाली सामग्री पर सवाल खड़े करती हैं ज्ञात हो कि यही स्थित रही तो आगे कई वर्षो तक यह काम पूरा नहीं होगा और शहर की ऐसी ही दुर्दशा जलनिगम के कारण बनी रहेगी*

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!