Advertisement

सोनभद्र -घट स्थापना के साथ शक्ति अराधना नवरात्रि महोत्सव की शुरुआत।

घट स्थापना के साथ शक्ति अराधना नवरात्रि महोत्सव की शुरुआत।

बाबा बाबा सब कहे माई कहे न कोई, बाबा के दरबार में माई कहे सो होई

 

सोनभद्र, /सत्यनारायण मौर्य/संतेश्वर सिंह

Mo 9580757830

वासंतिक नवरात्र कलश स्थापना के साथ हिन्दू नववर्ष की शुरुआत के क्रम में जय मां दुर्गा पूजा सेवा समिति ब्रम्हनगर पूजा परिसर में स्थापित मां दुर्गा जी के दरबार में आचार्य मणि प्रसाद त्रिपाठी के आचार्यत्व में कमेटी के यजमान सेचन चौरसिया ने

कलश स्थापना करते हुए कमेटी के साथ साथ विश्व कल्याण के लिए

पूजा अर्चना और प्रार्थना किया ।

जय मां दुर्गा पूजा सेवा समिति ब्रम्हनगर पूजा कमेटी के अध्यक्ष गिरीश पाण्डेय ने बताया कि इस बार नवरात्री में भक्तों को साधना, सिद्धी, मनोकामना पूर्ति हेतु विशेष योग मिल रहे हैं। यह नवरात्र भक्तों के लिए विशेष है। इस मौके पर व्यवस्थापक विष्णु दुबे, प्रभू पाण्डेय, सहित दर्जनों भक्त मौजूद थे

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!