Advertisement

जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत सुसनेर में 13 अप्रैल को निकलेगी कलश यात्रा

जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत सुसनेर में 13 अप्रैल को निकलेगी कलश यात्रा

मप्र जन अभियान परिषद ने बैठक कर बनाई योजना, जल संरक्षण की ली शपथ

सत्यार्थ न्यूज लाइफ
मनोज कुमार माली सोयत कला नगर

सुसनेर। प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के द्वारा 30 मार्च से जल गंगा संवर्धन अभियान की शुरुआत की जाएगी। इसके अंतर्गत आगामी 13 अप्रैल को सुसनेर में भव्य कलश यात्रा निकाली जाएगी इसको लेकर शुक्रवार की शाम को 6 बजे सिंचाई विभाग स्थित श्री मनकामनेश्वर महादेव मंदिर में मध्य प्रदेश जन अभियान पृष्ठभूमि के द्वारा विकासखंड समन्वयक सत्यनारायण सोनी के नेतृत्व में बैठक आयोजित की गई। जिसमे भव्य कलश यात्रा निकाली जाने को लेकर रूपरेखा तैयार की गई। आपको बता दे की 13 अप्रैल को जल संरक्षण एवं जल संवर्धन के उद्देश्य से सुबह 11 बजे स्थानीय रेस्ट हाउस से कलश यात्रा निकाली जाएगी जो नगर के विभिन्न मार्गो से होते हुए श्री राम मंदिर धर्मशाला प्रांगण पहुंचेगी इस यात्रा में विभिन्न सामाजिक संस्थाए, मातृशक्ति एवं प्रशासनिक विभागों के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहेंगे। बैठक में सभी ने जल संरक्षण को लेकर शपथ भी ली इस अवसर पर परामर्शदाता राकेश बिकुन्दीया, सीएमसीएलडीपी के विद्यार्थी पुनीत शुक्ला, कमलकांत मोदी, हेमराज जादमे, प्रिंस चंदेल, प्रांशी पांडे, प्रियंका सोनी, दीपाली उपाध्याय, मोहन राइकवाल आदि उपस्थित रहे।

जनपद में एसडीएम ने ली प्रशासनिक विभागों की बैठक

जिला कलेक्टर राघवेंद्र सिंह के निर्देश पर मध्य प्रदेश शासन द्वारा चलाए जाने वाले किस जल गंगा संवर्धन अभियान को लेकर शुक्रवार के दोपहर में 3 बजे तहसील रोड पर स्थित जनपद पंचायत के सभा कक्ष में अनुविभागीय अधिकारी राजस्व सर्वेश यादव के द्वारा प्रशासनिक विभागों के अधिकारियों की बैठक ली गई। जिसमें अभियान को सफल बनाने हेतु विभिन्न प्रकार की गतिविधिया आयोजित करने को लेकर अवश्य दिशा निर्देश संबंधित विभागों के अधिकारियों को दिए गए। इस बैठक में जनपद, स्वास्थ्य विभाग, वन विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, कृषि विभाग, जल संसाधन विभाग, पीडब्ल्यूडी विभाग, नगर परिषद, मप्र जन अभियान परिषद समेत अन्य विभागों के अधिकारी भी मौजूद रहे

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!