युवा संगम अंतर्गत जिला स्तरीय रोजगार व स्वरोजगार कार्यक्रम में 56 युवाओं का हुआ चयन
गुना जिले से संवाददाता बलवीर योगी
विभिन्न विभागों की स्वरोजगार योजनाओं के 286 हितग्राहियों को 08 करोड़ 57 का किया हितलाभ वितरण
गुना : बुधवार, मार्च 26, 2025

मध्यप्रदेश शासन निर्देशानुसार सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम विभाग तथा कौशल विकास एवं रोजगार विभाग तथा ग्रामीण आजीविका मिशन के समन्वय से युवाओं के लिए स्वरोजगार, रोजगार और अप्रेंटिशिप के लिए अवसर प्रदान करने के लिए जिला प्रशासन गुना द्वारा युवा संगम के अंतर्गत बुधवार को जिला स्तरीय रोजगार एवं स्वरोजगार कार्यक्रम का आयोजन स्थानीय जिला पंचायत विश्राम गृह गुना में कलेक्टर श्री किशोर कुमार कन्याल के निर्देशन एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री अभिषेक दुबे व कार्यक्रम के नोडल अधिकारी एसीईओ श्री विशाल सिंह के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया।कार्यक्रम का शुभारंभ मंचासीन अतिथियों द्वारा मां सरस्वती जी के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ आरंभ किया गया।जिसमें अतिथि के रूप में भाजपा वरिष्ठ नेता श्री रमेश मालवीय एवं भाजपा जिला मीडिया प्रभारी श्री विकास जैन नखराली ने युवा संगम मेंयुवाओं को संबोधित कर युवाओं का मार्गदर्शन कर टोकन स्वरूप मौके पर हितलाभ वितरण किया गया। साथ ही निजी क्षेत्र की विभिन्न कंपनियों द्वारा चयनित युवाओं को ऑफर लेटर प्रदान किये गये।
इस अवसर पर महाप्रबंधक जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र श्रीप्रकाश इन्दौरे,जिला रोजगार अधिकारी श्री बी एस मीना, प्रबंधक डीआईसी श्री आर के जैन, जिला प्रबंधक ग्रामीण आजीविका मिशन श्री डी पी कम्ठान विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन प्रबंधक प्रवीण बैंसला ने किया एवं आभार महाप्रबंधक प्रकाश इंदोरे द्वारा किया गया। कार्यक्रम में जिले भर बड़ी संख्या में आए युवाओं को स्वरोजगार और निजी क्षेत्र में रोजगार का अवसर दिए गए।
आज युवा संगम कार्यक्रम में विभिन्न विभागों के अधिकारियों द्वारा विभाग द्वारा संचालित स्वरोजगार योजनाओ की जानकारी दी गई। जिला रोजगार अधिकारी श्री बी एस मीना ने बताया कि आज युवा संगम कार्यक्रम में विभिन्न विभागों द्वारा संचालित स्वरोजगार योजनाओं के 286 हितग्राहियों को 08 करोड़ 57 लाख का हितलाभ का वितरण किया गया। साथ ही लीड बैंक के समन्वय से प्रधानमंत्री मुद्रा योजना के शिशु, किशोर, तरुण योजना के तहत भी हितलाभ का वितरण किया गया।
निजी क्षेत्र की 08 कंपनियों द्वारा 56 युवाओं का किया चयन
निजी क्षेत्र में रोजगार प्राप्त करने के उद्देश्य से 155 शिक्षित बेरोजगारों ने ऑनलाइन और ऑफलाइन पंजीयन कराया तथा निजी क्षेत्र की 08 कंपनियों एसआईएस अनूपपुर, चेकमेट सिक्योरिटी गुजरात, जीएसए गुजरात, युवा शक्ति फाउंडेशन पीथमपुर, एलएंडटी गुना, एलआईसी गुना, ईईसा कंपनी गुना, यशस्वी लिमिटेड इंदौर एवं सुजुकी मोटर द्वारा 56 युवक युवतियों का चयन किया गया और अतिथियों द्वारा मौके पर टोकन के रूप में ऑफर लेटर का भी वितरण किया गये
स्वरोजगारियों को टोकन स्वरुप मौके पर किया गया हितलाभ वितरण
युवा संगम कार्यक्रम में ग्रामीण आजीविका मिशन अंतर्गत मनीषा स्वयंसहायता समूह बजरंगगढ़ को 06 लाख का सीसीएल, सीया स्वसहायता समूह बजरंगगढ़ को 03 लाख का सीसीएल, अंजली स्वयंसहायता समूह करोद को 01 लाख 50 हजार का सीसीसीएल एवं गणेश स्वयंसहायता समूह मावन को 03 लाख का सीसीएल प्रदान किया गया। इसी के साथ ही जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र के प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम के तहत श्री जगदीश ओझा राधौगढ़ को सेंटिंग कार्य के लिए 05 लाख का हितलाभ वितरण किया गया। अल्पसंख्यक व पिछड़ा वर्ग विभाग की मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना के हितग्राही श्री साजिद खान को विद्युत उपकरण दुकान के लिए 03 लाख 48 हजार एवं श्री नरेश कलावत को पशु पालन के लिए एकलाख का हितलाभ वितरण किया गया।प्रधानमंत्री मुद्रा योजना अंतर्गत श्री अंकित जैन को जनरल स्टोर के लिए 07 लाख 50 हजार एवं श्री हर्ष सेन को कटिंग सैलून के लिए 05 लाख का हितलाभ वितरण किया गया।

















Leave a Reply