ब्रेकिंग न्यूज़

50 हजार रूपये कि रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़े जाने पर गौरेला राजस्व निरीक्षक संतोष कुमार चन्द्रसेन हुए निलंबित…जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण की ओर से साइबर अपराधों से बचाव के लिए टैगोर पब्लिक स्कूल पलवल में आयोजित हुआ कानूनी जागरूकता शिविरसोनभद्र -चचेरी बहन के साथ अवैध संबंध के शक में , दोस्त ही दोस्त की कर दी हत्यासामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाः सत्यापन से शेष पेंशनर्स का वार्षिक भौतिक सत्यापन 30 अप्रैल तक करवाना जरूरीगांव कोटासर की श्री करणी गौशाला में दुलचासर सुथार परिवार के दो भाइयों ने गोवंश को मीठे तरबूज खिलाकर मनाई वैवाहिक वर्षगांठशाम की देश और राज्यों से बड़ी खबरें एक साथपढे क्षेत्र सहित आस-पास की खबरें एक साथ एक क्लिक मेंएस पी मनोहर सिंह मंडलोई द्वारा स्थाई वारंट तामीली हेतु चलाए विशेष अभियान में टीकमगढ़ पुलिस द्वारा 23 स्थाई वारंटी आरोपियों को गिरफ्तार कर किया मान.न्यायालय पेशसोनभद्र -अधिवक्ता पर जान लेवा पिटाई के आरोपी पुलिस कर्मी को तत्काल निलंबित करें मुख्यमंत्री–राकेश शरण मिश्रसोनभद्र -सी सी रोड़ चढ़ी भ्रष्टाचार की भेंट दो महीने भी नहीं टिक पाई रोड़सोनभद्र -गर्मी शुरू होते ही पानी की गंभीर समस्या, पानी के लिए भटकते ग्रामीणमहापुरूष समारोह समिति,श्रीडूंगरगढ़ द्वारा तीर्थंकर भगवान महावीर स्मृति सम्मान-2025 दिया जाएगा ओमप्रकाश पंवार को पढ़े पुरी खबरराजकीय महाविद्यालय श्रीडूंगरगढ़ में 22 को होगी प्रायोगिक परीक्षा।राहुल गांधी और सोनिया गांधी पर ईडी की कार्रवाई से कांग्रेस कार्यकर्ताओं का प्रदर्शनकोटासर करणी गौशाला में भामाशाह ने अपने दिवंगत दादाजी की पुण्यतिथि पर गौसेवा कर की आत्म शांति की कामाना

कुरुक्षेत्र में महायज्ञ में फायरिंग: ब्राह्मणों को खाना परोसने को लेकर विवाद, 3 घायल,; स्थिति तनावपूर्ण

22_03_2025-mahayagya__23903957_113745294.webp~2

😊 Please Share This News 😊


Vishal Leel
Spread the love

कुरुक्षेत्र:- कुरुक्षेत्र के केशव पार्क में चल रहे 1000 कुंडीय महायज्ञ में शनिवार को खाने को लेकर विवाद इतना बढ़ गया कि माहौल तनावपूर्ण हो गया। आरोप है कि ब्राह्मणों को बासी खाना परोसने को लेकर कहासुनी हो गई, जिसके बाद स्थिति बिगड़ गई। विवाद के दौरान एक सुरक्षाकर्मी ने गोली चला दी, जो आशीष तिवारी नामक ब्राह्मण को लगी। उन्हें गंभीर हालत में लोकनायक जयप्रकाश नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।

इस घटना से नाराज ब्राह्मणों ने महायज्ञ स्थल के बाहर कुरुक्षेत्र-कैथल रोड जाम कर दिया। प्रदर्शनकारियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए पुलिस ने सख्ती दिखाई और जाम खुलवाने का प्रयास किया। फिलहाल मौके पर भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है और स्थिति को नियंत्रण में रखने की कोशिश की जा रही है। हालांकि, माहौल अभी भी तनावपूर्ण बना हुआ है। पुलिस प्रशासन ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है और घटना की जांच शुरू कर दी गई है।


महायज्ञ में शामिल हो चुके हैं बड़े नेता
18 मार्च से शुरू हुआ यह महायज्ञ 27 मार्च तक चलना था, जिसके लिए 1008 कुंडीय यज्ञशाला बनाई गई थी। महायज्ञ में हर दिन 1,00,000 आहुतियां डाली जा रही थीं। अब इस विवाद के बाद आयोजन को लेकर संशय बना हुआ है।

अब तक इस महायज्ञ में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बडोली, मुख्यमंत्री की पत्नी सुमन सैनी और पूर्व राज्य मंत्री सुभाष सुधा जैसे कई बड़े नेता शामिल हो चुके हैं।
गोलीबारी के बाद तनाव, पुलिस ने जाम खुलवाया
कुरुक्षेत्र में हुए विवाद के बाद ब्राह्मण समाज के विरोध प्रदर्शन को पुलिस ने समझाइश देकर शांत कराया। गुस्साए ब्राह्मणों ने कुरुक्षेत्र-कैथल रोड पर जाम लगा दिया था, जिसे पुलिस ने समझाइश और चेतावनी देकर खुलवाया।

डीएसपी सुनील कुमार के नेतृत्व में भारी पुलिस बल तैनात
स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए डीएसपी सुनील कुमार के नेतृत्व में भारी पुलिस बल तैनात किया गया। हालांकि, विरोध कर रहे ब्राह्मण समुदाय के लोग फिलहाल शनि समाज धर्मशाला में एकत्रित हैं और आगे की रणनीति पर चर्चा कर रहे हैं।

फायरिंग में दो घायल, तीन से चार राउंड के खोल बरामद
महायज्ञ स्थल पर हुई गोलीबारी में लखनऊ निवासी 15 वर्षीय आशीष तिवारी घायल हो गए। वहीं, प्रिंस शुक्ला भी घायल हुए हैं, जिन्हें पत्थर लगने की बात सामने आई है। पुलिस ने तीन से चार राउंड गोलियों के खोल बरामद कर लिए हैं।

हरियाणा के कुरुक्षेत्र में महायज्ञ में आए ब्राह्मणों पर शनिवार सुबह साढ़े 9 बजे आयोजकों के सुरक्षा गार्डों ने फायरिंग कर दी। जिसमें लखनऊ से आए ब्राह्मण आशीष तिवारी को गोली लग गई। इससे ब्राह्मण भड़क गए। इसके बाद उनकी और आयोजकों के हायर निजी एजेंसी के सुरक्षा गार्डों के बीच मारपीट हुई। इसमें लखीमपुर के रहने वाले प्रिंस शुक्ला भी जख्मी हो गए।

इसके बाद ब्राह्मण भड़क गए। वह यज्ञशाला से बाहर निकले और तोड़फोड़ व पथराव शुरू कर दिया। गुस्साए ब्राह्मणों ने महायज्ञ की यज्ञशाला का मुख्य द्वार तोड़ दिया। डंडे-पत्थरों से रोड पर लगे बैनर-होर्डिंग भी फाड़ दिए। फिर उन्होंने थीम पार्क के बाहर कुरुक्षेत्र-कैथल रोड पर जाम लगा दिया। वहां से गुजरने वाली गाड़ियों को जबरन रोकना शुरू कर दिया।

बवाल मचने का पता चलते ही कुरुक्षेत्र पुलिस वहां पहुंची। पुलिस ने ब्राह्मणों को शांत करने की कोशिश की। जब वे नहीं माने तो पुलिस ने हलका लाठीचार्ज कर ब्राह्मणों को वहां से हटाया। फिलहाल पुलिस ने ब्राह्मणों को सड़क से हटा दिया है। शहर में सिक्योरिटी बढ़ा दी गई है। माहौल तनावपूर्ण बना हुआ है। यज्ञशाला में उज्जैन, बनारस, वृंदावन, लखनऊ, लखीमपुर, दमोह से भी ब्राह्मण यहां आए हैं। उनका आरोप है कि यहां उन्हें बासी खाना दिया जा रहा है।

वहीं पुलिस का कहना है कि एक ब्राह्मण को गोली, दूसरे को पत्थर लगा है। गोली चलाने वाले आरोपी सुरक्षाकर्मी के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।


इसके बाद ब्राह्मण भड़क गए। वह यज्ञशाला से बाहर निकले और तोड़फोड़ व पथराव शुरू कर दिया। गुस्साए ब्राह्मणों ने महायज्ञ की यज्ञशाला का मुख्य द्वार तोड़ दिया। डंडे-पत्थरों से रोड पर लगे बैनर-होर्डिंग भी फाड़ दिए। फिर उन्होंने थीम पार्क के बाहर कुरुक्षेत्र-कैथल रोड पर जाम लगा दिया। वहां से गुजरने वाली गाड़ियों को जबरन रोकना शुरू कर दिया।

घटना को लेकर ब्राह्मणों-आयोजकों, पुलिस ने क्या कहा..

ब्राह्मण बोले– बासी खाने का विरोध किया, पहले भी थप्पड़ मारते थे इस मामले में प्रदर्शन कर रहे ब्राह्मणों ने कहा कि उन्हें लगातार बासी खाना दिया जा रहा था। जिसके विरोध पर उनकी पहले भी आयोजकों के बाउंसर यानी गार्डों से बहस हुई थी। ब्राह्मणों ने यह भी आरोप लगाया कि पहले दिन से ही बाबा के सुरक्षा गार्ड (बाउंसर) उन्हें किसी न किसी बात को लेकर परेशान कर रहे थे। कभी भी किसी के साथ मारपीट कर देते थे। कोई घूमता दिखाई देता तो उसे भी थप्पड़ या डंडा मार देते थे।

गोली लगने से घायल ब्राह्मण बोला- नाश्ते से बदबू आ रही थी आशीष तिवारी ने बताया- प्रयागराज के हरिओम बाबा ने 1008 कुंडीय यज्ञ रखा है। इसमें 1008 ब्राह्मण को बुलाया था। पहले वृंदावन के 70 ब्राह्मणों को पीटा, वे भाग गए। आज यज्ञ के बाद ब्राह्मण नाश्ता करने गए थे। नाश्ते से बदबू आ रही थी। उन्होंने विरोध किया तो गार्ड ने गाली दी। उन्होंने कहा कि वे बाबा से शिकायत करने जा रहे है। इस पर गार्ड ने उन पर लाठी से हमला कर दिया। ईंटे चलाई। ये सुरक्षा गार्ड निजी है, जिन्हें सरकारी बताकर यहां लगाया गया है।

MP से आए ब्राह्मण प्रशांत ने कहा- 6 फायर किए मध्य प्रदेश के दमोह के ब्राह्मण प्रशांत अवस्थी ने कहा कि गोली मारने वाला गुरुजी के पास आया था। वह मोटा था और सफेद कपड़े पहने थे। उसका मुंह भी नहीं ढका था। उसने 6 फायर किए। खाना खाने जा रहे थे तो गाली गलौज भी की गई। ब्राह्मणों को लाठी-डंडे लेकर मारने के लिए भी काफी दूर तक पीछे आए। एक ब्राह्मण को गोली मारी, उसकी जान चली जाएगी, तो कौन जवाब देगा।


आयोजक स्वामी हरिओम दास बोले- बहरूपिया होगा, यज्ञ नष्ट करने की साजिश यज्ञ आयोजक स्वामी हरिओम दास ने कहा- हमारे ऊपर आरोप-प्रत्यारोप जो लगाते है, ठीक है, लेकिन यज्ञ को संपूर्ण करें, मेरी ये प्रबल इच्छा है। किसी भी प्रकार से कोई त्रुटि हुई होगी, उसकी जांच कर उचित दंड दिया जाए। इतने लोग है, अब हम हर आदमी को नहीं जानते। कौन बहरूपिया किस रूप में आकर फायरिंग करता है, मैं कैसे कहूं। कुछ षडयंत्रकारी यज्ञ को किसी भी तरह नष्ट करना चाहते है।

पुलिस प्रवक्ता बोले– 2 घायल हुए, आरोपी पर कार्रवाई कर रहे कुरुक्षेत्र पुलिस प्रवक्ता नरेश सागवाल ने कहा- कुरुक्षेत्र थीम पार्क में 1008 कुंडीय जनकल्याण महायज्ञ के दौरान सुबह करीब 9:30 बजे सैनी धर्मशाला में नाश्ता करने गए कुछ ब्राह्मण और सुरक्षाकर्मियों के बीच मामूली कहासुनी हुई थी। इसी दौरान एक सुरक्षाकर्मी से चली गोली एक ब्राह्मण को लग गई। एक युवक पत्थर लगने की वजह से घायल हुआ था। दोनों घायल खतरे से बाहर हैं और उपचाराधीन हैं। आरोपी के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी गई है। जाम भी शांतिपूर्ण तरीके से खुलवा दिया गया है। किसी प्रकार का बलप्रयोग नहीं किया गया।


महायज्ञ से जुड़ी 2 अहम बातें

18 मार्च से चल रहा महायज्ञ कुरुक्षेत्र के केशव पार्क में 1008 कुंडीय शिव-शक्ति महायज्ञ हो रहा है। यह महायज्ञ 18 मार्च से शुरू हुआ था। जिसे 27 मार्च तक चलना था। इसमें देश भर से 1500 ब्राह्मण बुलाए गए थे। इनके ठहरने और खाने-पीने की व्यवस्था यज्ञ के आयोजकों ने की। इसमें BJP के प्रदेशाध्यक्ष मोहन लाल, पूर्व मंत्री सुभाष सुधा, राम विलास शर्मा, सीएम नायब सैनी की धर्मपत्नी सुमन सैनी, पूर्व सांसद सुनीता दुग्गल समेत BJP के नेता शिरकत कर चुके हैं।

तीन बार हुआ यज्ञ का आयोजन, तीनों बार विघ्न पड़ा आयोजकों की ओर से इस यज्ञ का आयोजन तीसरी बार कराया जा रहा है। वर्ष 2021 में जब पहली बार यह यज्ञ कराया गया था तो पंडाल में आग लग गई थी। इसके कारण यज्ञ पूरा नहीं हो पाया था। दूसरी बार 2023 में जब यज्ञ हुआ तो बरसात के कारण यज्ञस्थल पर पानी भर गया। इसके कारण भी यज्ञ में विघ्न पड़ गया। अब तीसरी बार यज्ञ हुआ तो फायरिंग होने से विघ्न पड़ गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

MORE STORIES

Live AajTak TV

वोट जरूर करें

Sorry, there are no polls available at the moment.

विज्ञापन बॉक्स

[Rich_Web_Slider id="1"]

RASHIFAL

LIVE CRICKET

WEATHER UPDATE

+38
°
C
High:+41
Low:+31
Wed
Thu
Fri
Sat
[covid19-country-updates country=IN country_list=0 layout=3 label="India Covid19 Data" colors="#d80027,#0052b4"]

Stock Market Update

Panchang

LIVE FM

    [Rich_Web_Slider id="1"]
    error: Content is protected !!