जिला आगर मालवा पुलिस (म.प्र.)
आगर मालवा पुलिस की प्रभावी कार्रवाई – 08 वर्षों से फरार स्थायी वारंटी को किया गिरफ्तार

आगर मालवा जिले में अपराधियों की धरपकड़ और कानून व्यवस्था को और अधिक सख्त बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक श्री विनोद कुमार सिंह के निर्देशन में विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में, अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) श्री देवनारायण यादव के कुशल मार्गदर्शन और थाना प्रभारी सोयत श्री यशवंतराव गायकवाड़ के नेतृत्व में सोयत पुलिस टीम ने एक महत्वपूर्ण सफलता हासिल करते हुए 08 वर्षों से फरार स्थायी वारंटी को गिरफ्तार किया।
गिरफ्तारी का विवरण
आरोपी विनोद पिता लीमा कंजर, निवासी ग्राम बीरीयाखेड़ी, जिला झालावाड़ (राजस्थान), थाना सोयत के अपराध क्रमांक 37/2017, धारा 379 भा.दं.सं. के प्रकरण में न्यायालय से फरार चल रहा था। मामले में माननीय न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी, सुसनेर द्वारा प्रकरण क्रमांक 226/17 में आरोपी के विरुद्ध स्थायी वारंट जारी किया गया था।
सोयत पुलिस टीम ने तकनीकी व गोपनीय सूचना तंत्र का उपयोग करते हुए आरोपी का पता लगाया और राजस्थान के झालावाड़ जिले से उसे गिरफ्तार कर लिया। विधि-सम्मत प्रक्रिया पूर्ण करने के उपरांत आरोपी को माननीय न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया।
★ पुलिस टीम की उल्लेखनीय भूमिका ★
इस उल्लेखनीय सफलता में थाना प्रभारी निरीक्षक यशवंतराव गायकवाड़ के नेतृत्व में पुलिस टीम के अधिकारियों एवं जवानों ने विशेष तत्परता दिखाई। इस सराहनीय कार्य में –
✅ प्रधान आरक्षक सतीश मोदी
✅ आरक्षक संजय दांगी
✅ आरक्षक राकेश राठौर
✅ आरक्षक हेमंत पाराशर
✅ आरक्षक होकम दांगी
✅ आरक्षक विश्वनाथ सिंह झाला
✅ आरक्षक संदीप दांगी
की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
“जनता की सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था बनाए रखना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। अपराधियों के विरुद्ध कठोरतम कार्रवाई जारी रहेगी।”
जिला पुलिस, आगर मालवा (म.प्र.)
पत्रकार मोहम्मद आलम खान: सोयत कला
















Leave a Reply