Advertisement

6 मार्च 2025 गुरुवार आज का पंचांग व राशिफल और जानें कुछ खास बातें पंडित नरेश सारस्वत रिड़ी के साथ

सत्यार्थ न्यूज श्रीडूंगरगढ़-सवांददाता नरसीराम शर्मा

पंचांग का अति प्राचीन काल से ही बहुत महत्त्व माना गया है। शास्त्रों में भी पंचांग को बहुत महत्त्व दिया गया है और पंचाग का पठन एवं श्रवण अति शुभ माना गया है। पंचांग में सूर्योदय सूर्यास्त,चद्रोदय-चन्द्रास्त काल,तिथि,नक्षत्र,मुहूर्त योगकाल,करण,सूर्य-चंद्र के राशि,चौघड़िया मुहूर्त दिए गए हैं।

🙏जय श्री गणेशाय नमः🙏

🙏जय श्री कृष्णा🙏

🕉️आज का पंचांग🕉️

दिनांक – 06 मार्च 2025

दिन – गुरूवार
विक्रम संवत – 2081
शक संवत -1946
अयन – उत्तरायण
ऋतु – वसंत ॠतु
मास – फाल्गुन
पक्ष – शुक्ल
तिथि – सप्तमी सुबह 10:50 तक तत्पश्चात अष्टमी नक्षत्र – रोहिणी रात्रि 12:05 तक तत्पश्चात मृगशिरा
योग – विष्कंभ रात्रि 08:29 तक तत्पश्चात प्रीति
राहुकाल – दोपहर 02:19 से शाम 03:47 तक
सूर्योदय 06:56
सूर्यास्त – 06:43
दिशाशूल – दक्षिण दिशा मे
व्रत पर्व विवरण- होलाष्टक प्रारंभ
विशेष- सप्तमी को ताड़ का फल खाने से रोग बढ़ता है तथा शरीर का नाश होता है। (ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-34)

चोघडिया, दिन

शुभ 06:57 – 08:25 शुभ
रोग 08:25 – 09:53 अशुभ
उद्वेग 09:53 – 11:20 अशुभ
चर 11:20 – 12:48 शुभ
लाभ 12:48 – 14:16 शुभ
अमृत 14:16 – 15:44 शुभ
काल 15:44 – 17:11 अशुभ
शुभ 17:11 – 18:39 शुभ

चोघडिया, रात

अमृत 18:39 – 20:11 शुभ
चर 20:11 – 21:43 शुभ
रोग 21:43 – 23:15 अशुभ
काल 23:15 – 24:48* अशुभ
लाभ 24:48* – 26:20* शुभ
उद्वेग 26:20* – 27:52* अशुभ
शुभ 27:52* – 29:24* शुभ
अमृत 29:24* – 30:56* शुभ
(*) समय आधी रात के बाद, लेकिन अगले दिन के सूर्योदय से पहले.

घमौरियों हों तो घरेलू अचूक उपाय

⚫️नीम के १० ग्राम फूल व थोड़ी मिश्री पीसकर पानी में मिला के खाली पेट पी लें | इससे घमौरियाँ शीघ्र गायब हो जायेंगी

⚫️नारियल तेल में नींबू-रस मिलाकर लगाने से घमौरियाँ गायब हो जाती हैं ।

⚫️मुलतानी मिट्टी लगा के कुछ मिनट बाद स्नान करने से गर्मी और घमौरियों का शमन होता है |

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार

फाल्गुन मास की पूर्णिमा को होलिका दहन किया जाता है। इस बार ये पर्व 13 मार्च, गुरुवार को (होलिका दहन) है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार,इस दिन किए गए उपाय बहुत ही जल्दी शुभ फल प्रदान करते हैं। आज हम आपको होली पर किए जाने वाले ऐसे ही अचूक उपायों के बारे में बता रहे हैं,जो इस प्रकार हैं-

1.होली की रात सरसों के तेल का चौमुखी दीपक घर के मुख्य द्वार पर लगाएं व उसकी पूजा करें। इसके बाद भगवान से सुख-समृद्धि की प्रार्थना करें। इस प्रयोग से हर प्रकार की बाधा का निवारण होता है।

2.यदि व्यापार या नौकरी में उन्नति न हो रही हो,तो 21 गोमती चक्र लेकर होलिका दहन की रात में शिवलिंग पर चढ़ा दें। इससे बिजनेस में फायदा होने लगेगा।

3.होली पर किसी गरीब को भोजन अवश्य कराएं। इससे आपकी मनोकामना पूरी होगी।

4. यदि राहु के कारण परेशानी है तो एक नारियल का गोला लेकर उसमें अलसी का तेल भरें। उसी में थोड़ा सा गुड़ डालें और इस गोले को जलती हुई होलिका में डाल दें। इससे राहु का बुरा प्रभाव समाप्त हो जाएगा।

5. धन हानि से बचने के लिए होली के दिन घर के मुख्य द्वार पर गुलाल छिड़कें और उस पर दोमुखी दीपक जलाएं। दीपक जलाते समय धन हानि से बचाव की कामना करें। जब दीपक बुझ जाए तो उसे होली की अग्नि में डाल दें। यह क्रिया श्रद्धापूर्वक करें धन हानि नहीं होगी।

6. घर की सुख-समृद्धि के लिए परिवार के प्रत्येक सदस्य को होलिका दहन में घी में भिगोई हुई दो लौंग एक पताशा और एक पान का पत्ता अवश्य चढ़ाना चाहिए। साथ ही होली की 11 परिक्रमा करते हुए होली में सूखे नारियल की आहुति देनी चाहिए।

7. अगर किसी ने आप पर कोई टोटका किया है तो होली की रात जहां होलिका दहन हो, उस जगह एक गड्ढा खोदकर उसमें 11 अभिमंत्रित कौड़ियां दबा दें। अगले दिन कौड़ियों को निकालकर अपने घर की मिट्टी के साथ नीले कपड़े में बांधकर बहते जल में प्रवाहित कर दें। जो भी तंत्र क्रिया आप पर किसी ने की होगी वह नष्ट हो जाएगी।

8. यदि आपके घर में किसी भूत-प्रेत का साया है तो जब होली जल जाए, तब आप होलिका की थोड़ी-सी अग्नि अपने घर ले आएं और अपने घर के आग्नेय कोण में उस अग्नि को तांबे या मिट्टी के पात्र में रखें। सरसों के तेल का दीपक जलाएं। इस उपाय से आपकी परेशानी दूर हो जाएगी।

9. बेरोजगार हैं तो होली की रात 12 बजे से पहले एक नींबू लेकर चौराहे पर जाएं और उसके चार टुकड़े कर चारों दिशाओं में फेंक दें। वापिस घर आ जाएं किन्तु ध्यान रहे, वापिस आते समय पीछे मुड़कर न देखें।

10. यदि आपका पैसा कहीं फंसा है तो होली के दिन 11 गोमती चक्र हाथ में लेकर जलती हुई होलिका की 11 बार परिक्रमा करते हुए धन प्राप्ति की प्रार्थना करें..फिर एक सफेद कागज पर उस व्यक्ति का नाम लाल चन्दन से लिखें जिससे पैसा लेना है फिर उस सफेद कागज को 11 गोमती चक्र के साथ में कहीं गड्ढा खोदकर दबा दें। इस प्रयोग से धन प्राप्ति की संभावना बढ़ जाएगी।

11. यदि आपको कोई अज्ञात भय रहता है तो होली पर एख सूखा जटा वाला नारियल, काले तिल व पीली सरसों एक साथ लेकर उसे सात बार अपने सिर के ऊपर उतार कर जलती होलिका में डाल देने से अज्ञात भय समाप्त हो जाएगा।

12. होलिका दहन के दूसरे दिन होलिका की राख को घर लाकर उसमें थोड़ी सी राई व नमक मिलाकर रख लें। इस प्रयोग से भूत-प्रेत या नजर दोष से मुक्ति मिलती है।

13. शत्रुओं से छुटकारा पाने के लिए होलिका दहन के समय 7 गोमती चक्र लेकर भगवान से प्रार्थना करें कि आपके जीवन में कोई शत्रु बाधा न डालें। प्रार्थना के पश्चात पूर्ण श्रद्धा व विश्वास के साथ गोमती चक्र जलती हुई होलिका में डाल दें।

14. शीघ्र विवाह के लिए होली के दिन किसी शिव मंदिर जाएं और अपने साथ 1 साबुत पान, 1 साबुत सुपारी एवं हल्दी की गांठ रख लें। पान के पत्ते पर सुपारी और हल्दी की गांठ रखकर शिवलिंग पर अर्पित करें। इसके बाद पीछे देखे बिना अपने घर लौट आएं। यही प्रयोग अगले दिन भी करें। इसके साथ ही समय-समय पर शुभ मुहूर्त में यह उपाय करते रहें । जल्दी ही विवाह के योग बन जाएंगे।

15. होली से शुरू करके बजरंग बाण का 40 दिन तक नियमित पाठ करने से हर मनोकामना पूर्ण हो सकती है।

दैनिक राशिफल

मेष राशि- चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ

आपका दयालु स्वभाव आज आपको काफी लाभ दिलाने में मदद करेगा। करीबी लोगों या रिश्तेदारों के साथ मिलकर व्यवसाय करने की प्लानिंग कर सकते हैं। वित्तीय रिस्क ले सकते हैं लेकिन इससे पहले अनुभवी लोगों की सलाह जरूर लें। आपको प्यार की कमी महसूस हो सकती है, कोशिश करें कि शाम का समय प्रेमी के साथ बीते।

आज की सलाह: जीवन में सामंजस्य लाने के लिए दुर्गा सप्तशती का पाठ जरूर करें। भाग्यशाली रंग: गुलाबी, लकी नंबर: 24

वृषभ राशि- ई, उ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो

आज आप शारीरिक और मानसिक थकावट का शिकार हो सकते हैं। इसलिए काम के बीच आप आज आराम करने का प्रयास करें। जीवनसाथी के साथ वित्तीय मतभेद हो सकते हैं। महत्वपूर्ण निर्णय लेने से पहले आपको काफी सोच-विचारकर करने की जरूरत है। जीवन में कुछ सकारात्मक बदलाव आ सकते हैं।

आज की सलाह: आर्थिक स्थिरता के लिए भगवान गणेश के मंदिर में ध्रुव चढ़ाएं। भाग्यशाली रंग: हरा लकी नंबर: 25

मिथुन राशि- का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा

आज आपको पॉजिटिव खबर मिल सकती है। कहीं से अचानक से धन की आमद आएगी। व्यवसाय से जुड़ी यात्राएं आपकी लाभदायक रहेंगी। साथी से आपको निराशा मिल सकती है। इसलिए आज आप सावधान रहें और धैर्य के साथ कार्य करें।

आज की सलाह: अच्छा स्वास्थ्य बनाए रखने के लिए आपको ईश्वर पर भरोसा रखना है और नकारात्मक विचारों से बचना है। भाग्यशाली रंग: नारंगी, लकी नंबर: 11

कर्क राशि- ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो

आपको चोट लग सकती है। इसलिए सावधानीपूर्वक कार्य करने का प्रयास करें। प्राचीन वस्तुओं और आभूषणों में निवेश करने से वित्तीय लाभ मिल सकता है। रिश्तेदारों के साथ आपकी यात्रा हो सकती है। समय आपका आज काफी अच्छा व्यतीत होगा। जीवनसाथी की बात मानें।

आज की सलाह: भगवान हनुमान को चमेली का तेल, सिंदूर और चांदी का वर्क चढ़ाने से स्वास्थ्य में सुधार होगा। भाग्यशाली रंग: लाल, लकी नंबर: 5

सिंह राशि- मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे

आज आपका दिन काफी व्यस्त रहने वाला है। आर्थिक लाभ होने की संभावना है। पार्टी मनाने के लिए यह बेहतरीन दिन है। जीवनसाथी के साथ रोमांस भरा दिन बीत सकता है। कामकाज के दौरान आपको चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। सकारात्मक बदलाव की उम्मीद है। वैवाहिक जीवन बेहद खूबसूरत बीतेगा।

आज की सलाह: साधु- संतों को काले और सफेद कपड़े दान करने से अच्छी सेहत बनी रहेगी।
भाग्यशाली रंग: हल्का पीला, लकी नंबर: 11

कन्या राशि– टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो

आज आप सामाजिक चिंता कर सकते हैं। पूर्व में किए गए आपके प्रयास आपके रंग लाएंगे। परिवार के साथ आराम करने के लिए कुछ समय निकालें। पुराने दोस्त से मिलने पर आप काफी उत्साह में दिखेंगे। उससे अपने दिल की बात कह सकते हैं। यह दिन आपके लिए यादगार बन जाएगा।

आज की सलाह: जेब में तांबे का सिक्का रखें। व्यावसायिक सफलता मिलेगी। भाग्यशाली रंग: भूरा लकी नंबर: 55

तुला राशि- रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते

आज आपके शरीर में अचानक से दर्द हो सकता है। आप आज आराम करने का प्रयास करें नहीं तो शारीरिक थकावट का शिकार हो सकते हैं। पिता के मार्गदर्शन का उपयोग करें। प्रिय मित्र के साथ पल बिताने का प्रयास करें। आपको कार्यस्थल पर अच्छे कामों का रिजल्ट मिल सकता है।

आज की सलाह: अच्छे स्वास्थ्य के लिए अपने बिस्तर के चारों पायों पर तांबे की कील लगाएं। भाग्यशाली रंग: गुलाबी, लकी नंबर: 53

वृश्चिक राशि- तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू

वित्तीय अवसर आपके हाथ आएंगे। उनका लाभ उठाने का प्रयास करें। विवाह संबंध में आपके मजबूती आएगी। प्रेमी की भावनाओं को समझना जरूरी है। कार्यस्थल पर सुधार की योजना बना सकते हैं। जीवनसाथी की ईमानदारी पर संदेह करना आने वाले दिनों में आपके वैवाहिक जीवन में चुनौतियां ला सकता है।

आज की सलाह: पूर्व दिशा की ओर मुख करके भोजन करें, स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।भाग्यशाली रंग: पर्पल, लकी नंबर: 15

धनु राशि- ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ड़ा, भे

आज आपको वित्तीय निर्णय लेने में काफी सावधानी बरतनी है। अनुभवी व्यक्तियों की सलाह का पालन करें। आपको सफलता जरूर मिलेगी। परिवार में किसी नए सदस्य के आगमन की रोमांचक खबर खुशी ला सकती है। प्रियजनों के साथ जश्न मनाने पर विचार कर सकते हैं। बड़े व्यावसायिक सौदे करते समय अपनी भावनाओं को काबू में रखें। नहीं तो आपको बाद में पछतावा करना पड़ सकता है।

आज की सलाह: अपने विकास को बढ़ाने के लिए सूर्य देव के इन बारह नामों (मित्र, रवि, सूर्य, भानु, खग, पूषन, हिरण्यगर्भ, मारीच, आदित्य, सविता, अर्क और भास्कर) का जाप करें। भाग्यशाली रंग: नारंगी लकी नंबर: 66

मकर राशि – भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी

स्वास्थ्य पर ध्यान दें। फैटी चीज का सेवन करने से बचें। अनावश्यक खर्च आपके भविष्य को प्रभावित कर सकता है। शिशु के स्वास्थ्य को लेकर भी चिंताएं हो सकती हैं। प्रियजन से दूर रहने पर आपका आज मन कार्यस्थल पर नहीं लगेगा। करीबी लोग आपकी संगति का फायदा ले सकते हैं।

आज की सलाह: हरे रंग के कपड़े पहनें, सकारात्मक ऊर्जा बनी रहेगी। भाग्यशाली रंग: हरा, लकी नंबर: 21

कुंभ राशि – गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा

अपनी ऊर्जा को बरकरार रखने के लिए आपको पर्याप्त आराम करने की जरूरत है। क्योंकि थका हुआ शरीर दिमाग को भी कमजोर कर सकता है। वित्तीय सलाह के लिए आपको बड़े-बुजुर्गों की सलाह जरूरी है। दोस्तों के साथ शाम का समय बिताने से आपका मन प्रसन्न रहेगा। जीवनसाथी को लेकर थोड़ा तनाव हो सकता है।

आज की सलाह: अपने साथी को चांदी की अंगूठी उपहार में दें, प्रेम जीवन में आनंद मिलेगा। भाग्यशाली रंग: चॉकलेटी, लकी नंबर: 55

मीन राशि – दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची

आज आपको धैर्य की जरूरत है। वित्तीय मामलों को लेकर आपको सतर्क रहने की जरूरत है। अप्रत्याशित खर्चों से बचें। नए रोमांटिक संबंध बनने की प्रबल संभावना है। जल्दबाजी में कोई भी निर्णय लेने से बचें। जीवनसाथी के साथ रोमांटिक और संतोषजनक समय का आनंद लें।

आज की सलाह: आर्थिक समृद्धि के लिए दही और शहद का दान करें। भाग्यशाली रंग: कत्थई, लकी नंबर: 44

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!