Advertisement

अमेरिका में भी गूंजा हर हर महादेव श्रीडूंगरगढ़ निवासी सोमाणी परिवार ने धूमधाम से मनाई महाशिवरात्रि

सत्यार्थ न्यूज श्रीडूंगरगढ़-सवांददाता ब्युरो चीफ रमाकान्त

बुधवार को महाशिवरात्रि का पर्व देश ही नही विदेशों में भी हर्षोल्लास के साथ मनाया गया बुधवार को भारतीय संस्कृति की झलक अमेरिका में भी देखने को मिली। अमेरिका के न्यूयॉर्क में रहने वाले श्रीडूंगरगढ़ निवासी बजरंग सोमाणी ने सपत्नीक भगवान शिव का जलाभिषेक कर विधिपूर्वक पूजा-अर्चना की। सोमाणी ने बताया कि न्यूयॉर्क में प्रवासी भारतीय हर हिन्दू त्योहार को मिलकर धूमधाम से मनाते हैं। इस बार भी महाशिवरात्रि पर भारतीय समुदाय के परिवारों ने एक साथ मिलकर भगवान शिव की आराधना की और विधि-विधान से अभिषेक कर भक्ति भाव प्रकट किया।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!