Advertisement

विप्र फाउंडेशन ने बीकानेर देहात महिला अध्यक्ष की नियुक्ति की, सारस्वत को मिल रही बधाइयां

सत्यार्थ न्यूज श्रीडूंगरगढ़-सवांददाता ब्युरो चीफ रमाकांत

समस्त भारत के सबसे बड़े विप्र संगठन विप्र फाउंडेशन ने राजस्थान के जोन 1बी में बीकानेर जिले के देहात महिला अध्यक्ष की नियुक्ति की। प्रदेशाध्यक्ष श्रीमती सीमा मिश्रा की अनुशंसा पर राष्ट्रीय सचिव भंवर पुरोहित और प्रदेशाध्यक्ष धनसुख सारस्वत के अनुमोदन पर विप्र फाउंडेशन की प्रदेश महिला संगठन महामंत्री श्रीमती दीपमाला दाधीच ने श्रीडूंगरगढ़ की श्रीमती विनीता सारस्वत को बीकानेर जिले की देहात जिलाध्यक्ष नियुक्ति की घोषणा की। श्रीडूंगरगढ़ विधायक ताराचंद सारस्वत ने श्रीमती विनीता सारस्वत की नियुक्ति पर शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सामाजिक समरसता के सबसे बड़े संगठन के पद पर नियुक्ति से व्यक्ति की जिम्मेदारियां बढ़ जाती हैं। डॉ कन्हैयालाल सारस्वत,शिवप्रसाद तावणियाँ,अशोक ओझा बीकानेर,सांवरमल सारस्वत सच्ची पारीक,श्रीमती सुमन सारस्वत,सुनील तावणियाँ विजयलक्ष्मी पारीक,श्रीमती रेखा भोजक,श्रीमति ममता व्यास सहित अनेक विप्र सामाज के गणमान्य लोगों ने हार्दिक बधाई दी।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!