कांग्रेस को बड़ा झटका, राजस्थान की राजनीति में होगा उलटफेर
पूर्व गृह राज्यमंत्री राजेन्द्र सिंह यादव रविवार को लेगें भाजपा की सदस्यता
पूर्व मंत्री लालचन्द कटारिया समेत दिग्गज कांग्रेसियों के साथ होगें भाजपा में शामिल
मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा की उपस्थिति में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सी.पी. जोशी दिलायेगें सदस्यता
प्रदेश भाजपा मुख्यालय पर रविवार प्रात: 11 बजे कार्यक्रम का होगा आयोजन
कोटपूतली
जैसे-जैसे लोकसभा चुनाव नजदीक आते जा रहे है, वैसे-वैसे राजनैतिक उठा पटक भी तेजी से बढ़ती जा रही है। इस बार कांग्रेस को फिर से बड़ा झटका लगने के समाचार सामने आ रहे है। वागड़ क्षेत्र के दिग्गज कांग्रेसी नेता व पूर्व मंत्री महेन्द्रजीत सिंह मालवीय के भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने के बाद रविवार को कांग्रेस पार्टी को एक ओर बड़ा झटका लगने वाला है। प्राप्त जानकारी के अनुसार गहलोत सरकार में गृह राज्यमंत्री रहे कांग्रेस के कद्दावर नेता राजेन्द्र सिंह यादव रविवार को भाजपा की सदस्यता लेगें। यादव पूर्व कैबिनेट मंत्री लालचन्द कटारिया, करौली धौलपुर के कांग्रेस नेता व पूर्व मंत्री खिलाड़ी लाल बैरवा, पूर्व विधायक रीछपाल मिर्धा, विजय पाल मिर्धा, आलोक बेनीवाल, कांग्रेस सेवा दल के पूर्व प्रदेश मुख्य संगठक सुरेश चौधरी, रामपाल शर्मा भीलवाड़ा, पीसीसी मेम्बर मधुर यादव समेत लगभग तीन दर्जन कांग्रेस नेताओं के साथ भाजपा में शामिल होगें। उन्हें मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा व प्रदेश प्रभारी अरूण सिंह समेत अन्य नेताओं की मौजूदगी में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सी.पी. जोशी द्वारा सदस्यता दिलाई जायेगी। उल्लेखनीय है कि पूर्व मंत्री कटारिया व यादव दो दिनों से दिल्ली दौरे पर थे। जहाँ भाजपा नेतृत्व से हुई औपचारिक बातचीत के बाद वे रविवार को पार्टी की सदस्यता लेगें। वहीं दुसरी ओर यादव के भाजपा में शामिल होने के कार्यक्रम को लेकर शनिवार को कोटपूतली में भी गहमागहमी का माहौल रहा। बताया जा रहा है कि यादव कार्यकर्ताओं के साथ पावटा स्थित रिलॉयन्स पैट्रोल पम्प से जयपुर के लिए रवाना होगें। इसके लिए उनके समर्थक व कार्यकर्ता शनिवार को दिन भर तैयारियों में जुटे रहे। यादव के साथ भाजपा का दामन थामने वालों में कोटपूतली के स्थानीय कांग्रेस कार्यकर्ताओं में नगर परिषद सभापति पुष्पा सैनी, प्रधान नेहा गुर्जर, सभापति प्रतिनिधि एड. दुर्गाप्रसाद सैनी, प्रधान प्रतिनिधि इन्द्राज रावत, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष कन्हैया लाल सैनी, डीसीसी सचिव विराट यादव, सरिता यादव समेत बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता, पदाधिकारी, वार्ड पार्षद, पंचायत समिति सदस्य, वर्तमान एवं पूर्व जनप्रतिनिधि शामिल है। जबकि ब्लॉक कांग्रेस कमेटी नारेहड़ा के अध्यक्ष गोकुल चंद आर्य व उप सभापति अशोक शरण बंसल ने फिलहाल भाजपा की सदस्यता लेने से इंकार किया है।
चार बार रहे कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवार :- उल्लेखनीय है कि गहलोत सरकार के निवर्तमान गृह राज्यमंत्री राजेन्द्र सिंह यादव विगत चार विधानसभा चुनाव से कोटपूतली से कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवार थे। उन्हें सर्वप्रथम कांग्रेस पार्टी ने वर्ष 2008 में अपना प्रत्याशी बनाया था। तब वे राष्ट्रीय लोकतांत्रिक समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी रामस्वरूप कसाना से अपना चुनाव हार गये थे। इसके बाद वर्ष 2013 में यादव पुन: कांग्रेस टिकिट पर चुनाव लडकऱ पहली बार विधानसभा में पहुंँचे। वहीं वर्ष 2018 में तीसरी बार कांग्रेस पार्टी से चुनाव लडकऱ गहलोत सरकार में विभिन्न विभागों के मंत्री रहे। विगत 2023 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस टिकिट पर लडकऱ यादव भाजपा के हंसराज पटेल से 321 मतों से चुनाव हार गये थे। हालांकि यादव व कटारिया के विगत दो माह से भाजपा में जाने के कयास भी लगाये जा रहे थे। कांग्रेस में रहने के दौरान वे ओबीसी प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष रहने के साथ-साथ वर्ष 2015 से 2020 तक जयपुर जिला देहात कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष एवं पीसीसी मेम्बर भी रहे। वहीं दुसरी ओर गहलोत सरकार में कृषि मंत्री रहे लालचन्द कटारिया वर्ष 2009 में जयपुर ग्रामीण से कांग्रेस टिकिट पर सांसद निर्वाचित हुये थे। जिसके बाद वे यूपीए सरकार में केन्द्रिय कृषि एवं ग्रामीण विकास राज्य मंत्री भी रहे।


















Leave a Reply