सत्यार्थ न्यूज/ मनीष माली
पूर्व विधायक राणा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने सांसद रोड़मल नागर का स्वागत कर पुनः उम्मीदवार बनने पर दी शुभकामनाएं
सुसनेर। शनिवार की शाम चार बजे पचोर पहुँचकर क्षेत्र के पूर्व विधायक राणा विक्रमसिंह के नेतृत्व में सुसनेर विधानसभा के चारो मण्डल सुसनेर, सोयतकलां, नलखेड़ा, बड़ागांव सहित नए परिसीमन क्षेत्र के सैकड़ों निष्ठावान भाजपा कार्यकर्ताओं ने राजगढ़ संसदीय क्षेत्र से भाजपा संगठन एवं केंद्रीय नेतृत्व द्वारा तीसरी बार पार्टी की ओर से सांसद प्रत्याशी बनाये जाने पर सांसद रोड़मल नागर का स्वागत कर जीत की अग्रिम बधाई एवं शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर राजगढ़ लोकसभा क्षेत्र के पचोर में सांसद रोड़मल नागर के तलेन रोड़ पर स्थित वेयरहाउस पर कार्यक्रम आयोजित कर हारफुल माला, साफा सरोफा पहनाकर एवं गुलदस्ता भेंटकर स्वागत एवं सम्मान किया।
सुसनेर के पूर्व विधायक राणा विक्रमसिंह के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ता सांसद रोड़मल नागर का स्वागत करते हुए।

















Leave a Reply