Advertisement

भामाशाह संदीप ने कोटासर करणी गौशाला में गौसेवा कर मनाया जन्मदिवस

सत्यार्थ न्यूज श्रीडूंगरगढ़-सवांददाता मीडिया प्रभारी

गौशाला के भामाशाह परम भक्त संदीप कुमार मूंधडा दुलचासर हाल मुंबई ने अपने जन्म दिवस पर गौशाला की गौमाताओ को 3100 रुपये की सेवा समर्पित कर दो कढ़ाई चूरी एवं गुड़ का पावन भंडारा गौ माताओं को समर्पित कर अपना जन्मदिन मनाया। कमेटी ने जन्मदिवस की ढेर सारी शुभकामनाएं देते हुए दीर्घायु व उज्जवल भविष्य हेतु मंगल कामना की। कमेटी ने बताया कि भामाशाह परिवार के द्वारा प्रत्येक सदस्य के जन्मोत्सव,वैवाहिक वर्षगांठ एवं अन्य अनेक पर्वों पर लगातार गौ सेवा करते रहते है। गौशाला में अनेक बड़े-बड़े गौ सेवा के कार्य किए गए हैं और अनवरत जारी हैं। कमेटी ने भामाशाह परिवार का आभार व्यक्त करते हए धन्यवाद ज्ञापित किया। तथा पूरे परिवार के लिए सुख समृद्धि की कामना की।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!