Advertisement

दयानंद विद्या निकेतन में कक्षा 12 का विदाई समारोह सम्पन्न

सत्यार्थ न्यूज श्रीडूंगरगढ़-सवांददाता ब्यूरो चीफ

श्रीडूंगरगढ़ दयानंद विद्या निकेतन उच्च माध्यमिक विद्यालय में कक्षा 12 के विद्यार्थियों के लिए एक भावपूर्ण विदाई समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने मनमोहक और रंगारंग कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां दीं,जो सभी को मंत्रमुग्ध कर गईं। विद्यालय के व्यवस्थापक सुभाष शास्त्री ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा आज आप सभी जीवन के एक नए अध्याय में प्रवेश करने जा रहे हैं। आपने इस विद्यालय में जो ज्ञान और अनुभव प्राप्त किया है,वह आपके जीवन की नींव बनेगा। लेकिन याद रखें,असली परीक्षा अब शुरू होती है। जीवन में सच्चाई और मेहनत से ही सफलता प्राप्त होती है। हमेशा अपने देश और समाज के प्रति अपने कर्तव्यों को न भूलें और अपने फैसलों में दृढ़ रहकर आगे बढ़ें। शास्त्री ने विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए कहा आपका जीवन केवल व्यक्तिगत सफलता तक सीमित नहीं होना चाहिए। राष्ट्र सेवा और समाज के उत्थान के लिए भी आपके योगदान की आवश्यकता है। प्रधानाचार्य विनोद बेनीवाल ने विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दीं और कहा,यह वह समय है,जब आप अपने सपनों को पूरा करने के लिए नए कदम उठाने जा रहे हैं। अपने संघर्ष और समर्पण से हर मुश्किल को पार करें। इस विद्यालय ने आपको जो शिक्षा दी है,वह आपके जीवन में हर चुनौती का सामना करने में सहायक बनेगी। मुझे पूरा विश्वास है कि आप सभी भविष्य में समाज और देश का नाम रोशन करेंगे। समारोह में विद्यार्थियों,शिक्षकों और अभिभावकों ने मिलकर इस दिन को यादगार बनाया,और सभी ने कक्षा 12 के छात्रों के उज्जवल भविष्य की कामना की।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!