Advertisement

सोनभद्र -*ब्लॉक प्रमुख नगवां ने भूमि पूजन कर वाटरशेड का किया शिलान्यास*

*ब्लॉक प्रमुख नगवां ने भूमि पूजन कर वाटरशेड का किया शिलान्यास*

 

*कार्यक्रम में मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख आलोक कुमार सिंह और विशिष्ठ अतिथि सघन सहकारी समिति आम डीह के अध्यक्ष परमानंद सिंह पटेल रहे।*

 

सोनभद्र /सत्यनारायण मौर्य/संतेश्वर सिंह

Mo 9580757830

सोनभद्र नगवां ब्लॉक के ग्राम पंचायत डोरिया में परती भूमि विकास विभाग ग्रामीण विकास मंत्रालय के सौजन्य से ब्लॉक प्रमुख नगवा आलोक कुमार सिंह ने भूमि पूजन कर पक्का चैक डैम का लोकार्पण किया और चबूतरे का लोकार्पण किया गया।

कार्यदाई संस्था भूमि संरक्षण इकाई कृषि विभाग राबर्ट्सगंज सोनभद्र के अधिकारियों और ब्लॉक प्रमुख ने श्रम योगदान भी किया कार्यक्रम में प्रभात फेरी, कलश यात्रा के तत्पश्चात गोष्ठी का आयोजन किया गया।

गोष्ठी में कार्यदाई संस्था के अधिकारियों ने पक्के चैक डैम के निर्माण से होने वाले लाभ के बारे में उपस्थित जन समूह को बताया ब्लॉक प्रमुख आलोक कुमार सिंह ने भी गोष्ठी को संबोधित कर सरकार की योजना प्रकाश डाला।

 

इस अवसर पर मनोज जयसवाल, पूर्व प्रधान बैनी मुरारी पटेल ग्राम प्रधान डोरिया परमानंद सिंह पटेल , रमाकांत सिंह, प्रधान प्रतिनिधि आम डीह सुरेश प्रसाद, सहित बड़ी संख्या में महिलाएं और पुरुष उपस्थित रहे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!