Advertisement

सोनभद्र – जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक सोनभद्र द्वारा स्वामी हरसेवानन्द महाविद्यालय चुर्क के सभागार में आगामी यूपी बोर्ड की परीक्षा को सकुसल सम्पन्न कराने हेतु की गयी समीक्षा बैठक

 

 

जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक सोनभद्र द्वारा स्वामी हरसेवानन्द महाविद्यालय चुर्क के सभागार में आगामी यूपी बोर्ड की परीक्षा को सकुसल सम्पन्न कराने हेतु की गयी समीक्षा बैठक

 

सोनभद्र /सत्यनारायण मौर्य/संतेश्वर सिंह

Mo 9580757830

आज दिनांक 18.02.2025 को जनपद सोनभद्र के स्वामी हरसेवानन्द महाविद्यालय चुर्क में जिलाधिकारी सोनभद्र श्री बी0एन0 सिंह एवं पुलिस अधीक्षक श्री अशोक कुमार मीणा द्वारा आगामी यूपी बोर्ड की परीक्षा के संबंध में जनपद के समस्त जोनल मजिस्ट्रेट, सेक्टर मजिस्ट्रेट, स्टैटिक मजिस्ट्रेट, केन्द्र व्यवस्थापक व वाह्य केन्द्र व्यवस्थापक के साथ बैठक की गई । जिलाधिकारी सोनभद्र द्वारा बैठक में उपस्थित सभी अधिकारी/कर्मचारीगण को निर्देशित किया गया कि उक्त परीक्षा को निर्विघ्न एवं शुचितापूर्ण ढंग से संपन्न कराया जाए तथा परीक्षा में लगे समस्त अधिकारी/कर्मचारियों को प्रॉपर ब्रीफ करें एवं समय से परीक्षा केंद्रों पर पहुंचना सुनिश्चित करें। पुलिस अधीक्षक सोनभद्र द्वारा समस्त क्षेत्राधिकारी एवं थाना प्रभारियों को निर्देशित किया कि थाना क्षेत्र के ऐसे पूर्व के अभियुक्त जो किसी भी प्रकार की परीक्षा संबंधी आपराधिक गतिविधि में शामिल रहे हो, उन पर सतर्क दृष्टि रखी जाए और परीक्षा के दिन यातायात व्यवस्था सुचारू ढंग से संचालित हो जिससे किसी भी अभ्यर्थी को किसी प्रकार की समस्या का सामना न करना पड़े तथा परीक्षा के दौरान की जाने वाली सतर्कता के बारे में बताया गया एवं यूपी बोर्ड के अधिकारियों द्वारा दिए गए परीक्षा संबंधी संपूर्ण निर्देशों से अवगत कराते हुए सभी को ब्रीफ किया गया।

इस कार्यक्रम के दौरान जिला विद्यालय निरीक्षक, उप जिलाधिकारी सदर एवं अन्य सभी अधिकारी/कर्मचारीगण मौजूद रहे ।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!