सत्यार्थ न्यूज श्रीडूंगरगढ़- सवांददाता ब्युरो चीफ
साध्वी सेवा केंद्र,मालू भवन श्रीडूंगरगढ़ में आज सेवा केंद्र व्यवस्थापिका शासनश्री साध्वी कुंथुश्री एवं सहवर्ती साध्वीवृंद के सम्मान में मंगल भावना कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में सेवा ग्राही साध्वियों ने साध्वी कुंथुश्री के सान्निध्य में बिताए गए एक वर्ष की सेवाओं को कृतज्ञता के साथ याद किया और अपने विचार गीतिका एवं वक्तव्यों के माध्यम से व्यक्त किए। कार्यक्रम की शुरुआत नमस्कार महामंत्र के उच्चारण से हुई। इसके बाद सेवा ग्राही साध्वियों में साध्वी सरसप्रभा, साध्वी दीपयशा साध्वी कृष्णाकुमारी,शासनश्री विवेकश्री साध्वी संपतप्रभा,साध्वी ऋजुप्रज्ञा,साध्वी सुलेखाश्री और साध्वी ललिताश्री ने अपनी भावनात्मक प्रस्तुति दी।
साध्वी प्रांशुप्रभा और साध्वी संघप्रभा ने अपने संबोधन में शासनश्री साध्वी कुंथुश्री के मार्गदर्शन और मधुर व्यवहार की सराहना की, जिससे सभी उपस्थितजन भाव-विभोर हो उठे। अंत में सेवा केंद्र व्यवस्थापिका शासनश्री साध्वी कुंथुश्री ने सेवाग्राही साध्वियों के सहयोग और समता भावना पर प्रकाश डालते हुए मंगल पाठ के साथ कार्यक्रम का समापन किया। कार्यक्रम का कुशल संचालन अंबिका डागा ने किया। सभा मंत्री प्रदीप पुगलिया ने बताया कि सोमवार को दायित्त्व हस्तांतरण कार्यक्रम आयोजित होगा और इसके साथ ही सभी संस्थाओं की तरफ से मंगलभावना समारोह में शिरकत रहेगी।



















Leave a Reply