सत्यार्थ न्यूज श्रीडूंगरगढ़-सवांददाता ब्युरो चीफ रमाकान्त
राजकीय सदू देवी पारख कन्या महाविद्यालय, श्रीडूंगरगढ़ में शनिवार को बी.ए.फाइनल वर्ष की छात्राओं के लिए विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें छात्राओ ने शानदार प्रस्तुतियां दीं। इस दौरान कार्यक्रम में खाने की भी व्यवस्था की गई। कार्यक्रम में महाविद्यालय के समस्त स्टाफ ने भी भाग लिया सांस्कृतिक कार्यक्रम में प्रथम,द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली विजेता छात्राओं को ताज एवं दुपट्टा पहनाकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के अन्त में महाविद्यालय प्रभारी जितेन्द्र भाटी ने सभी को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए बी.ए फाइनल वर्ष की छात्राओं को विदाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर महाविद्यालय के विधासमबल योजना के तहत कार्यरत प्रोफेसर डॉ.कमलसिंह,डॉ.आनन्द नारायण,डॉ.चित्रा आचार्य डॉ.प्रभा शेखावत,डॉ.रिचा,डॉ.प्रियंका श्रीमाली को उनके उत्कृष्ट अध्यापन कार्य के लिए धन्यवाद ज्ञापित कर कार्यक्रम का समापन हुआ।





















Leave a Reply