लोकेशन बड़नगर
रिपोर्टर नितिन पंड्या
सरस्वती विद्या मंदिर भाट पचलाना में पुरस्कार वितरण समारोह हुआ संपन्न

बड़नगर – सरस्वती विद्या मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भाटपचलाना में वार्षिक पुरस्कार वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर विद्यार्थियों की उपलब्धियों को सराहा गया और उन्हें पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जितेन्द्र उदयसिंह पंड्या विधायक बड़नगर, मुख्य वक्ता कैलाश चौधरी सह प्रांत प्रमुख मालवा प्रांत उज्जैन, कार्यक्रम की अध्यक्षता अंतरसिंह देवड़ा प्रतिनिधि अध्यक्ष जिला पंचायत उज्जैन, विशेष अतिथि लालू यादव अध्यक्ष ग्राम भारती बड़नगर, जयप्रकाश त्रिवेदी कोषाध्यक्ष ग्राम भारती बड़नगर, संतोष मेवाड़ा जिला प्रमुख बड़नगर, समरथ पटेल सदस्य जिला समिति बड़नगर, विजयराज सिंह भाजपा मण्डल अध्यक्ष ख़रसोद कला, मुकेश व्यास भाजपा मण्डल अध्यक्ष ख़रसोद खुर्द, देवीलाल व्यास अध्यक्ष भाट पचलाना, के अलाव, सहित विद्यालय समिति सदस्य और गांव के गणमान्य नागरिक अन्य विद्यालय के प्रधानाचार्य भी उपस्थित रहे। इस दौरान मुख्य अतिथियों द्वारा समारोह में शैक्षणिक, खेल, सांस्कृतिक और सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया गया। साथ ही कहा कि विद्यार्थियों की सफलता न केवल उनके परिश्रम का परिणाम है, बल्कि उनके माता-पिता और शिक्षकों की मेहनत भी इसमें शामिल होती है।शिक्षा के साथ-साथ नैतिक मूल्यों और अनुशासन का पालन करना भी जरूरी है। कार्यक्रम में विगत वर्ष में कक्षा 12 वी में विद्यालय में प्रथम स्थान सुमीत राठौड़ खेड़ावदा, द्वितीय स्थान लक्ष्मी कुंवर बरामद खेड़ा, वही 10 वी में प्रथम माया कुंवर, द्वितीय पूजा शर्मा मलोडा, 8 वी में प्रथम शरद धाकड़ बड़गांवा, द्वितीय कार्तिक चौधरी भाट पचलाना, 5 वी में प्रथम स्थान यश शर्मा मलोडा, द्वितीय कुलदीप गुर्जर भाट पचलाना को भी सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन प्राचार्य नारायण चौधरी ने किया व आभार समिति सचिव वासुदेव रावल ने माना वहीं, यह समारोह विद्यार्थियों के लिए न केवल सम्मान और गर्व का क्षण था, बल्कि आगे और अधिक मेहनत करने की प्रेरणा भी बना।


















Leave a Reply