सत्यार्थ न्यूज श्रीडूंगरगढ़-सवांददाता ब्युरो चीफ रमाकान्त
विश्वकर्मा कौशल बोर्ड के अध्यक्ष दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री रामगोपाल सुथार ने केबिनेट मंत्री कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ से मिलकर श्रीडूंगरगढ़ में उच्च स्तरीय खेल मैदान का निर्माण करवाने की मांग की है। सुथार ने मंत्री को पत्र देते हुए बताया कि विधानसभा क्षेत्र में 122 गांव आते है। और राउमावि ताल मैदान के अधीन खेल मैदान दयनीय स्थिति का वर्णन किया। उन्होंने कहा कि 12 बीघा में फैले इस खेल मैदान की दशा इतनी खराब हो चुकी है कि खेल गतिविधियों के लिए ये उपयोग में नही लिया जा सकता सुथार ने बताया कि क्षेत्र के युवाओं सहित विभिन्न संगठनों की ये लगातार मांग रही है कि मैदान को खेल मैदान का स्वरूप दिया जाए जिससे क्षेत्र के युवा खेलकूद व विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए शारीरिक तैयारी कर सकें। सुथार ने मंत्री से मांग करते हुए कहा कि क्षेत्र की युवा पीढ़ी स्वस्थ ऊर्जावान होकर खेलों में आगे बढ़ सकें इस हेतु शीघ्र ही विभाग द्वारा ये कार्य करवाया जाए। खेल मंत्री ने सकारात्मक कार्रवाई का आश्वासन सुथार को दिया।


















Leave a Reply