सत्यार्थ न्यूज श्रीडूंगरगढ़-सवांददाता मीडिया प्रभारी
1.देशनोक में युवक ने फंदा लगाकर की खुदकुशी
देशनोक कस्बे में मानसिक रूप से परेशान एक युवक ने फंदा लगाकर जान दे दी। थाना प्रभारी सुमन शेखावत ने बताया कि सांसी बस्ती वार्ड नंबर 3 निवासी श्रवण (30) पुत्र फकीरा राम ने अपने घर में फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। मृतक के भाई ने दी गई रिपोर्ट में बताया कि उसका भाई मानसिक रूप से परेशान था। उसने खुदकुशी कर ली।
2.कालू मकान के कुंटे तोड़कर चोरों ने किए गहने पार
कालु थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर 16 बोर्डा का मौहल्ला कालू निवासी काशीराम ने पुलिस को रिपोर्ट दी है। रिपोर्ट में बताया कि अज्ञात चोरों ने 11 फरवरी की रात को घर के कुंटे तोड़कर सोने-चांदी के गहने व नकदी चोरी कर ले गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
3.एक कार्यालय का चोरों ने तोड़े ताले, समेट ले गए नकदी व गहने, सीसीटीवी कैमरे की हार्ड डिस्क भी नहीं छोड़ी
नोखा थाना क्षेत्र से चोरी की घटना सामने आई है। जहां नोखा में इकॉम एक्सप्रेस ब्रांच के कार्यालय में चोरी हुई है। चोरी की यह घटना नौ फरवरी को हुई। इस संबंध में सुपरवाइजर रामचंद्र भार्गव पुत्र शंकरलाल नोखा निवासी ने अज्ञात के खिलाफ नोखा पुलिस थाने में मामला दर्ज कराया है। रामचंद्र ने बताया कि वह इकॉम एक्सप्रेस ब्रांच नोखा में सुपरवाइजर पद पर कार्यरत है। नौ फरवरी की रात को अज्ञात व्यक्ति द्वारा कार्यालय का ताला तोड़कर आलमारी में रखे एक लाख छप्पन हजार चार सौ तैंतीस रूपए चोरी कर ले गया। साथ ही कार्यालय में लगे सीसीटीवी कैमरे के हार्ड डिस्क भी चोरी कर ले गया। पुलिस ने परिवादी की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
4.मारपीट कर स्कॉर्पियो गाड़ी व लाखों रुपए छीन ले गए, छ:लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज
मारपीट कर गाड़ी व नकदी छीन ले जाने का मामला जामसर पुलिस थाने में दर्ज हुआ है। घटना दो फिरवरी को जोगनाथ नगर की है। इस संबंध में जोगनाथ नगर निवासी मूलचंद पुत्र परमाराम जाट ने जोगनाथ नगर निवासी हरचंद पुत्र गणेशाराम रामदयाल पुत्र गणेशाराम,ओमप्रकाश पुत्र गणेशाराम मूलचंद पुत्र तुलछाराम,लक्ष्मणराम पुत्र गिरधारीराम शिवलाल पुत्र गिरधारीराम के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। परिवादी का आरोप है कि उसके साथ मारपीट की तथा स्कॉर्पियो गाड़ी के आगे कैंपर गाड़ी देकर उससे गाड़ी व चार लाख रुपए छीनकर ले गये। पुलिस ने परिवादी की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
5.बाजार से घर लौट रहे पति-पत्नी के साथ मारपीट
बाजार से घर लौट रहे पति-पत्नी के साथ मारपीट करने का मामला सामने आया है। मामला कोलायत थाना क्षेत्र के बीठनोक का है। इस संबंध में बीठनोक निवासी जगदीश कंवर पत्नी रामसिंह ने रूधाराम पुत्र गिरधारीराम मेघवाल निवासी बीठनोक, गुल्लुराम पुत्र भंवराराम मेघवाल निवासी बीठनोक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। घटना 12 फरवरी की है। परिवादिया ने पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया कि वह अपने पति के साथ बाजार से घरेलू सामान लेकर वापस घर की तरफ जा रही थी। इस दौरान आरोपियों ने मिलकर उसके व उसके पति के साथ मारपीट की। परिवादिया का आरोप है कि आरोपी उसके गले से सोने की मूर्ति तोड़कर ले गये। पुलिस ने मामला दर्ज किया, जिसकी जांच हैड कांस्टेबल गजेन्द्र सिंह कर रहे हैं।
6.पुरानी रंजिश के चलते दो पक्षों में मारपीट, दो लोग गंभीर रूप से घायल
शहर के सदर थाना इलाके में आपसी मारपीट में दो जने गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। जिन्हें पीबीएम के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती करवाया गया है। जानकारी मिली है कि पंजाबगिरान मोहल्ले के पुरानी मस्जिद के पास में दो पक्षों में आपसी मारपीट हो गई।जिसमें एक पक्ष के दो जने महबूब ओर बरकत गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। जिनका पीबीएम अस्पताल में उपचार चल रहा है। घटना की जानकारी के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल कर रही है। हालांकि मारपीट के कारणों का तो अभी पता नहीं चल पाया है। लेकिन प्रारंभिक तौर पर जो खबर सामने आ रही है। दोनों पक्षों में पुरानी रंजिश चल रही हैं।
7.करंट की चपेट में आने से युवक की मौत
बीकानेर। जिले के जसरासर थाना क्षेत्र में करंट लगने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। घटना उस समय हुई जब मृतक खेत में बिजली लाइन का फेज चेक कर रहा था। मृतक के बड़े भाई गंगाविशन ने जसरासर पुलिस थाने में मर्ग दर्ज करवाई है। उन्होंने बताया कि उनका भाई बाबूलाल खेत में काम कर रहा था। इसी दौरान वह बिजली का फेज चेक कर रहा था, तभी उसे करंट लग गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। प्रार्थी की रिपोर्ट पर मर्ग दर्ज कर लिया गया है और पुलिस मामले की जांच कर रही है।


















Leave a Reply