सत्यार्थ न्यूज श्रीडूंगरगढ़-सवांददाता ब्युरो चीफ रमाकांत
श्रीडूंगरगढ़ के एक स्वर्णकार परिवार पर एक के बाद एक लगातार सोना हड़पने का आरोप लगाते हुए मामले दर्ज करवाए जा रहे है। शुक्रवार को श्रीडूंगरगढ़ थाने में जेवरात बना कर देने के नाम पर शुद्ध सोना हड़पने का पांचवा मामला दर्ज हुआ है। इस मामले में कालुबास निवासी मुकेश पुत्र लक्ष्मीनारायण सोनी ने पुलिस को बताया कि उसने कालुबास में घर में ही दुकान बना रखी है। जिसमें वह सोने चांदी की घड़ाई का काम करता है। प्रार्थी ने बताया कि 15 सितम्बर 2024 को पवन पुत्र टीकूराम शर्मा ने सोने के जेवर बनाने के लिए 50 ग्राम सोना दिया था। और 17 सितम्बर 2024 को बजरंग पुत्र हरजीराम जाट,बाना ने 45 ग्राम सोने के जेवर बनाने के लिए दिया था। उसके बाद 20 सितम्बर को आरोपी मदनलाल पुत्र किशनलाल सुनार व उसके पुत्र बाबुलाल और श्रवण कुमार मेरी दुकान आये और कम घड़ाई में जेवरात बनाकर देने की बात कही। प्रार्थी ने बताया कि उसके पास काम ज्यादा था तो उसने आरोपियों को जेवरात बनाने के लिए 95 ग्राम शुद्ध सोना दे दिया। आरोपियों ने 5 दिनों में जेवर बनाकर देने की बात कही। जब 5 दिनों बाद प्रार्थी ने तकादा किया तो आजकल कहते हुए टालमटोल करने लगे। प्रार्थी द्वारा बार बार तकादा किया परन्तु आरोपी टालमटोल करते रहे। प्रार्थी ने जब कडे शब्दों में तकादा किया कि जेवरात बनाकर नही दोगे तो कानूनी कार्यवाही करनी पड़ेगी तो आरोपी सोना देने से साफ मुकर गए और धमकियां देने लगे। की जो करना है। कर लो हमारा तो इरादा ही सोना हड़पने का था ।आखिरकार प्रार्थी ने पुलिस से न्याय की गुहार लगाई। पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच हेड कॉन्स्टेबल बलबीर सिंह को सौंप दी है।


















Leave a Reply