Advertisement

विधायक ताराचंद सारस्वत ने किया 33 केवी जीएसएस का शिलान्यास जालबसर में ग्रामवासियों को मिलेगी सुचारू बिजली आपूर्ति

सत्यार्थ न्यूज श्रीडूंगरगढ़-सवांददाता ब्यूरो चीफ

विधायक ताराचन्द सारस्वत ने आज विधानसभा क्षेत्र श्रीडूंगरगढ़ के ग्राम जालबसर में 33 केवी जीएसएस का शिलान्यास कर ग्रामवासियों की लम्बित मांग को पुरा किया | जालबसर के शिलान्यास कार्यक्रम में विधायक ताराचंद सारस्वत ने कहा कि हमारी सरकार माननीय मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में पिछले 1 वर्ष से प्रदेश की जनता के लिए अनेकों विकास कार्य करवा रही है ।आम जन को बिजली पानी,शिक्षा,चिकित्सा सुलभ उपलब्ध करवाने के लिए अनेकों योजनाएं क्रियान्वित कर रही है। इसी कड़ी में हमारे क्षेत्र श्री डूंगरगढ़ में आज जालबसर में 33 केवी जीएसएस का शिलान्यास किया गया है जो लम्बे समय से ग्रामवासियों की मांग थी जिसका विधायक ने जल्दी ही पूरा करने का वादा किया था जो आज पुरा किया है। ।अब इस क्षेत्र के गांवों में बिजली संबधित समस्याओं से निजात मिलेगी तथा क्षेत्र के लोगों को निरंतर सुचारू सुलभ और निर्बाध बिजली की आपूर्ति मिल सकेगी। विधायक सारस्वत ने कहा कि हमारे क्षेत्र की अधिकतर जनता कृषि पर निर्भर है अतः किसानों को बिजली सुचारू उपलब्ध हो सके इसके लिए ओर अधिक प्रयास किए जाएंगे। इस अवसर पर विधायक ताराचंद सारस्वत का ग्रामवासियों ने भव्य स्वागत किया। शिलान्यास कार्यक्रम में सरपंच प्रतिनिधि बेघराज लुखा सहित ग्रामवासियों ने विधायक सारस्वत का आभार व्यक्त किया। और कहा कि क्षेत्र की यह जीएसएस की समस्या बड़े लम्बे समय से चल रही है विधायक सारस्वत ने इस जीएसएस का निर्माण शुरू करवाकर क्षेत्र को बहुत बड़ा तोहफ़ा दिया है। इस अवसर पर रंजीतसिंह,रूपाराम धतरवाल,पूनाराम लुखा,धर्मपाल बांगवा पुरखाराम धतरवाल जोराराम धतरवाल,पिथा राम सारण तथा विधुत विभाग के अधिशाषी अभियन्ता विष्णु मेथी,जेइएन आरपी मीणा आदि अधिकारीगण तथा ग्रामीणजन उपस्थित रहे। इस अवसर पर विधायक सारस्वत के साथ मोमासर मंडल अध्यक्ष नरेश मोट पार्षद जगदीश गुर्जर,महेश राजोतिया मूलचंद इंदौरिया,जगदीश पारीक,पंचायत समिति सदस्य भियानाथ सिद्ध,पुरखाराम रूपाराम रूपदास स्वामी,दिलीप पंचारिया,ओमप्रकाश नाई मांगीलाल पंचारिया,प्रकाश पंचारिया आदि उपस्थित रहे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!