सत्यार्थ न्यूज श्रीडूंगरगढ़-सवांददाता ब्यूरो चीफ
1.ओवरलोड ट्रक की चपेट में आई कार,दो युवक घायल पीबीएम रैफर
श्रीडूंगरगढ़ में हर रोज एक सड़क हादसा हो रहा है। बीती रात यहां चारे से ओवरलोड एक ट्रक की चपेट में आने से कार सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। इन्हें पीबीएम अस्पताल के ट्रोमा सेंटर के लिए रैफर किया गया है। गुरुवार रात करीब दस बजे नेशनल हाइवे पर ट्रेक्टर ट्राली ओवरलोड चारे के साथ जा रही थी। श्रीडूंगरगढ़ में ही 220 केवी जीएसएस के पास बीकानेर से श्रीडूंगरगढ़ की ओर आ रही एक कार ट्रेक्टर ट्रॉली के पीछे टकरा गई। ट्रेक्टर ट्रॉली से बाहर तक भरे ट्रोले से टकराई इस कार में दो युवक सवार थे। एक चला रहा था और दूसरा पास की सीट पर बैठे थे। अचानक ट्रोले से टकराने से कार अनियंत्रित हो गई। कार में सवार दोनों युवकों को गंभीर चोट आई। दोनों घायलों को तुरंत श्रीडूंगरगढ़ के उपजिला अस्पताल ले जाया गया। जहां सामान्य उपचार के बाद पीबीएम अस्पताल के ट्रोमा सेंटर के लिए रैफर कर दिया गया। श्रीडूंगरगढ़ के डॉक्टर्स ने बताया कि घायलों के पैर में फेक्चर है। सिर पर भी चोट आई है। ऐसे में यहां से बीकानेर के लिए रैफर किया गया। श्रीडूंगरगढ़ सहित जिले के हर क्षेत्र में रात के समय ओवरलोड वाहन चलते हैं,जिसमें जरूरत से ज्यादा चारा भरकर ले जाते हैं। इससे सड़क का बड़ा हिस्सा घेर लिया जाता है,वहीं यातायात नियमों की धज्जियां भी उड़ती है।
2 धोखाधड़ी से ट्रेक्टर हड़पने का तीन नामजद के खिलाफ मामला दर्ज।
श्रीडूंगरगढ़ पुलिस थाने में लखासर के निवासी हुकमाराम नाई ने जरिए इस्तगासा अपने ही गांव के राजूराम जाट एवं घडसाना निवासी जसविदंर मजहबी सिख व एक अन्य राकेश कुमार के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। जिसमें परिवादी ने बताया कि उसकी पत्नी की तबीयत खराब रहने के कारण वह ट्रेक्टर का उपयोग नहीं ले रहा था। गत वर्ष 6 फरवरी 2024 को आरोपी राजूराम उसके पास आया एवं उसका ट्रेक्टर अपने परिचितों को बिकवा देने की बात कही। आरोपी के साथ घडसाना निवासी जसविंदर और राकेश ने उसका ट्रेक्टर 10.88 लाख में खरीदना तय किया एवं 55 हजार साई के,103300 रुपए 8 फरवरी 2024 को देने एवं बाकि रुपए की किश्तें ट्रेक्टर की फाईनेंस कम्पनी को वापस देने की बात तय कर इकरारनामा लिखा गया। लेकिन आरोपियों ने साई के 55 हजार में से भी केवल 17 हजार ही दिए व 38 हजार फोन पे कर देने का झांसा देकर ट्रेक्टर ले गए। बाद में आरोपियों ने ना तो बाकि के रुपए दिए और ना ही ट्रेक्टर की किश्तें भरी। साल भर से आरोपी टाल-मटोल करते रहें और अब पैसे देने से एकदम मुकर गए है। इस पर परिवादी ने पुलिस की शरण लेते हुए मामला दर्ज करवाया गया है। मामले की जांच हैडकांस्टेबल देवाराम करेगें।


















Leave a Reply