सत्यार्थ न्यूज श्रीडूंगरगढ़-नरसीराम शर्मा
बीकानेर जिले में चार नई पंचायत समितियां बननी है। जिसमें नोखा, खाजूवाला और बीकानेर तहसील में तो पंचायत समिति बनाने के स्थान का नाम तय हो चुका है परंतु श्रीडूंगरगढ़ में अभी तक नाम की स्पष्टता नहीं हुई है। क्योंकि मोमासर और सूडसर दोनों ही किनारों पर बसे गांव है जिनका नाम नई पंचायत समिति को लेकर संशय है। ऐसे में श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र की ग्राम पंचायत रीड़ी को नवसृजित पंचायत समिति बनाने की मांग जोर पकड़ रही है। युवा संघर्ष समिति के अध्यक्ष पुरनाथ सिद्ध के नेतृत्व में क्षेत्र के युवाओं ने आज श्री डूंगरगढ़ पंचायत समिति मे जनसुनवाई हुई उपखंड अधिकारी उमा मित्तल की अध्यक्षता मे तहसीलदार कुलदीप मीणा को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौपा ओर ग्राम पंचायत रिड़ी को पंचायत समिति बनाने की मांग की समिति का कहना है कि रीड़ी पंचायत समिति बनने की सभी शर्तें पूरी करता है और प्रशासन को इस पर गंभीरता से विचार करना चाहिए। रीड़ी पंचायत मुख्यालय पर सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध है। युवा संघर्ष समिति के पुरनाथ ने बताया कि रीड़ी ग्राम पंचायत मुख्यालय पर पहले से ही कई प्रशासनिक और सार्वजनिक सुविधाएं मौजूद हैं, जिससे इसे नवसृजित पंचायत समिति के रूप में विकसित किया जा सकता है।
भौगोलिक स्थिति: श्रीडूंगरगढ़-कालू (93) सड़क मार्ग पर स्थित यह गांव श्रीडूंगरगढ़ से 22 किमी और बीकानेर से 80 किमी दूर है।
जनसंख्या: क्षेत्र में 20,000 से अधिक लोग निवास करते हैं।
प्रशासनिक सुविधाएं: यहां सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, गिरदावर कार्यालय, कृषि पर्यवेक्षक कार्यालय तथा जोधपुर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड कार्यालय पहले से ही कार्यरत हैं।
आवागमन सुविधा: रीड़ी आसपास की सभी ग्राम पंचायतों से सड़क मार्ग द्वारा जुड़ा हुआ है और परिवहन की सुचारू व्यवस्था उपलब्ध है।
इन ग्राम पंचायतों को होगा सीधा लाभ
युवाओं का कहना है कि अगर रीड़ी को पंचायत समिति का दर्जा मिल जाता है, तो आसपास की ग्राम पंचायतों को प्रशासनिक सुविधाओं का सीधा लाभ मिलेगा।
दक्षिण दिशा की पंचायतें:
धर्मास,मिंगसरिया,इंदपालसर गुंसाईसर,इंदपालसर सांखलान,धनेरू,बाडेला,बरजांगसर,कुनपालसर सोनियासर मिठिया, सोनियासर,शिवदानसिंह केऊ,इंदपालसर बड़ा,सोनियासर ऊंचाईडा।
उत्तर दिशा की पंचायतें:
बाना,पुंदलसर,बिग्गा,जैसलसर,बिग्गा बास रामसरा सातलेरा।
पश्चिम दिशा की पंचायतें:
ऊपनी,कल्याणसर नया,कल्याणसर पुराना बापेऊ राजेडू दुसारणा पण्डरीकजी कोटासर सांवतसर लिखमीसर उत्तरादा लिखमीसर दिखणादा दुलचासर देराजसर,सुडसर,टेऊ,गोपालसर
युवा संघर्ष समिति के मेघनाथ,सुरेंद्र,पर्वतसिंह,भूराराम तुलछाराम,शिवलाल,ताराचंद,कालूराम,ओमप्रकाश,रामपाल सहित अन्य सदस्यों ने प्रशासन से मांग की है कि रीड़ी को जल्द से जल्द नवसृजित पंचायत समिति घोषित किया जाए ताकि क्षेत्र के ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं और विकास कार्यों का अधिक लाभ मिल सके।





















Leave a Reply