सत्यार्थ न्यूज श्रीडूंगरगढ़-सवांददाता ब्यूरो चीफ
अगर कोई काम समर्पित भाव से किया जाए तो एक दिन सफलता जरूर मिलती है, इसी भावना के साथ JPL टीम बीते चार वर्षों से सामाजिक सेवा के विभिन्न क्षेत्रों में सक्रिय है। मानव सेवा हो, पशु-पक्षियों की देखभाल हो या अन्य समाजसेवा के कार्य-यह टीम निःस्वार्थ भाव से जुटी हुई है।जहां रोजमर्रा की जिंदगी से लोगों को समय नहीं मिलता वहीं कस्बे के कुछ युवा मिलकर अपना प्रयास करके मानव सेवा,पशु पक्षी की सेवा,एवं विभिन्न प्रकार की सामाजिक सेवा में चार सालों से अपनी सेवाएं लगातार दे रहे है। इसी क्रम में पिछले 37 दिनों से लगातार कड़ाके की ठंड में गली- गली पशु पक्षियों की सेवा के लिए गुड़,हरी सब्जियां दूध बिस्किट इत्यादि दी जा रही है, लगभग प्रतिदिन 3 से 4 क्विंटल सब्जियां एवं लगभग 10 से 15 कार्यकर्ता प्रतिदिन अपनी सेवाएं दे रहे हैं। इस पुनीत कार्य से प्रभावित होकर कई समाजसेवियों और भामाशाहों ने भी विशेष सहयोग प्रदान किया है। इनमें विनीता मालू,विक्की मीणा,मनीष बोथरा,श्याम मूंधड़ा,राकेश राठी,सीताराम रामावतार,पवन मूंधड़ा,शिवरतन सारस्वा,रूपेश प्रजापत,केपी मूंधड़ा,कैलाश सारस्वत
अर्जुन प्रजापत,सुरेश भादानी,इन्द्रचन्द तापडिय़ा कोमल एजेंसी,राजकुमार जांगिड़,पूनमचंद मालू,नारायण मोदी सहित अन्य गुप्त सहयोगी शामिल हैं। जैसा कि हर कार्य सहयोग से पूरा होता है आप भी इस अभियान से जुड़ सकते हैं,और अपनी इच्छा से सहयोग कर सेवा का पुण्य कमा सकते हो। सहयोग के लिए संपर्क करे।

1.मोहित बोर्ड 9784481824
2.गौरव बोथरा 9636828401


















Leave a Reply