Advertisement

श्रीडूंगरगढ़ ट्रोमा सेंटर निर्माण के लिए संघर्ष जारी, धरने का 122वां दिन

सत्यार्थ न्यूज श्रीडूंगरगढ़-सवांददाता ब्युरो चीफ

श्रीडूंगरगढ़ ट्रॉमा सेंटर के निर्माण की मांग को लेकर धरना 122वें दिन भी जारी रहा इस आंदोलन में सैकड़ों नागरिकों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई जिससे इस जन आंदोलन को और मजबूती मिली। संघर्ष समिति के सदस्यों ने घोषणा की है कि यदि जल्द ही ट्रोमा सेंटर का निर्माण कार्य शुरू नहीं हुआ,तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। इस संबंध में बहुत जल्द एक बैठक आयोजित की जाएगी। जिसमें आगामी रणनीति पर निर्णय लिया जाएगा। संघर्ष समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि क्षेत्र में ट्रोमा सेंटर की सख्त जरूरत है,क्योंकि इसके अभाव में गंभीर दुर्घटनाओं के मामले में मरीजों को समय पर इलाज नहीं मिल पाता। समिति ने सरकार से मांग की है कि जनता की इस महत्वपूर्ण मांग को जल्द से जल्द पूरा किया जाए। इस दौरान धरने पर राजेन्द्र प्रसाद स्वामी रामकिशन गावड़िया,प्रकाश गांधी,अयूब तँवर राजाराम गोदारा,भंवरलाल प्रजापत जावेद बहलीम,डूंगरराम आदूराम बाना,रामनिवास बाना,मदनलाल प्रजापत,बाबूलाल रैगर,मालाराम कुलड़िया,भागुराम जाखड़,गोपाल मेघवाल मोहनलाल प्रजापत सहित कई सामाजिक कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिक धरने में शामिल रहे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!