Advertisement

श्रीडूंगरगढ़ विधायक ताराचंद सारस्वत ने ऊर्जा मंत्री हीरालाल नगर से की मुलाकात। बिजली विभाग के विभिन्न लंबित कार्य को जल्दी पूर्ण करने की मांग की।

सत्यार्थ न्यूज श्रीडूंगरगढ़-सवांददाता ब्यूरो चीफ

विधायक ताराचंद सारस्वत ने विधानसभा सत्र के श्री दौरान आज श्रीडूंगरगढ़ में बिजली विभाग से संबंधित लंबित कार्यों को निस्तारण करवाने बाबत माननीय मंत्री ऊर्जा विभाग हीरालाल नगर से कहा कि विधानसभा क्षेत्र श्री डूंगरगढ़ में विद्युत विभाग में अनेक कार्य लंबे समय से लंबित चल रहे हैं। विधायक ताराचंद सारस्वत ने कहा की 220 केवी प्रसारण जीएसएस डूंगरगढ़ में (1×100+1×160) एमवीए क्षमता के पावर ट्रांसफार्मर स्थापित है जो की नए प्रस्तावित कनेक्शन एवं पुराने कृषि कनेक्शन को मध्य नजर रखते हुए ओवरलोड चल रहे हैं इस हेतु उक्त सबस्टेशन पर (1×100)एमवीए के स्थान पर (1×200) एमवीए की क्षमता के पावर ट्रांसफार्मर स्वीकृत कर स्थापित करवाने हेतु प्रस्ताव निगम को भिजवाया गया है जिसकी स्वीकृति जारी अतिशीघ्र करवाई जावे ।220 केवी( प्रसारण) जीएसएस सेरूणा जो कि वर्तमान में स्वीकृत है जिसे शीघ्र निर्माण एवं शुरू करवाने का कार्य करवाया जावे ।वर्तमान में 132 केवी (प्रसार) रिडी- ऊपनी लाइन ओवरलोडिंग होने के कारण बार-बार ट्रिपिंग की समस्या के चलते निर्बाध एवं सुचारु विद्युत आपूर्ति नहीं हो रही है। इस हेतु स्वीकृत 132 केवी जीएसएस जाखासर जो कि कई वर्षों से निर्माण कार्य लंबित है उसका निर्माण कार्य अति शीघ्र पूर्ण करवाया जाए। विधायक ताराचंद सारस्वत ने कहा कि 132 केवी(प्रसारण) श्रीडूंगरगढ़ -बादनू लाइन से 132 केवी जीएसएस ऊपनी को जोड़ने हेतु प्रस्तावित 11 किलोमीटर LILO लाइन का प्रस्ताव निगम को भिजवाया गया है जिसकी स्वीकृति अति शीघ्र जारी करवाई जाए तथा स्वीकृत 132 केवी (प्रसारण) जीएसएस राजपुरा जो कि कई वर्षों से निर्माण कार्य लंबित है तथा क्षेत्र से जुड़े उपभोक्ताओं को सुचारू एवं गुणवत्ता पूर्ण विद्युत आपूर्ति करने हेतु इस जीएसएस का शीघ्र निर्माण करवाने के उचित कार्रवाई करवाई जाए जिससे कि क्षेत्र के लोगों को बिजली को सुचारू रूप से निर्बाध, गुणवत्ता पूर्ण विद्युत आपूर्ति मिल सके माननीय मंत्री हीरालाल नागर ने आश्वस्त किया कि जल्द ही इन लंबित कार्यों को पूर्ण करवाया जाएगा।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!