Advertisement

राजस्थान योग प्रशिक्षक महासंघ ने पीएम श्री विद्यालयों से हटाए गए योग प्रशिक्षकों की बहाली के लिए बीकानेर निदेशालय में निदेशक आशीष मोदी को सौंपा ज्ञापन : प्रदेश संरक्षक कालवा

सत्यार्थ न्यूज श्रीडूंगरगढ़-सवांददाता मीडिया प्रभारी

श्रीडूंगरगढ़। राजस्थान योग प्रशिक्षक महासंघ के प्रदेश संरक्षक योगाचार्य ओम प्रकाश कालवा ने जानकारी देते हुए बताया। बुधवार सुबह बीकानेर निदेशालय के निदेशक आशीष मोदी को राजस्थान योग प्रशिक्षक महासंघ के प्रदेश संरक्षक योगाचार्य ओम प्रकाश कालवा व महासंघ के प्रदेश सलाहकार योगगुरू भुवनेश पुरोहित के नेतृत्व में सौंपा ज्ञापन। कालवा ने विस्तृत जानकारी देते हुए बताया। पीएम श्री योग प्रशिक्षको को सरकार ने मानदेय दिए बिना बीच सत्र में हटा दिया गोरमतलब है पीएम श्री स्कूलो के विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ खेलो में आगे बढ़ाने एवं उनके शारीरिक व बौद्धिक विकास को आगे बढाने के लिए शुरू की मुहिम पर शिक्षा विभाग ने अचानक से फरमान जारी कर बीकानेर जिले सहित पूरे राज्य के योग प्रशिक्षको को बाहर का रास्ता दिखा दिया। कालवा ने साफ शब्दों में कहा है कि प्रदेश के बेरोजगार योग प्रशिक्षकों के साथ किसी भी तरह का दुर्व्यवहार होता है तो कतई बर्दाश्त नहीं किया जायेगा। इस ज्ञापन कार्यक्रम में शामिल रहे बीकानेर जिले से मनीष कुमार धामा,परसनाथ सुभाष बिश्नोई,अनिल शर्मा,सुनील शर्मा,चेना कुमारी,रूपाराम चौधरी आदि इस पुरुषार्थ हेतू महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष योगाचार्य रामावतार यादव प्रदेश महासचिव योगाचार्य मनोज कुमार सैनी प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष योगाचार्य राकेश कुमार तूनवाल ने ज्ञापन में शामिल सभी योग प्रशिक्षकों का आभार जताया।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!