Advertisement

शाम की देश और राज्यों से बड़ी खबरें एक साथ

सत्यार्थ न्यूज श्रीडूंगरगढ़-सवांददाता नरसीराम शर्मा

शाम की देश राज्यों से बड़ी खबरें

*==============================*

*1* पीएम मोदी ने दी शहीद भारतीय सैनिकों को श्रद्धांजलि; मार्सिले में भारतीय दूतावास का किया उद्घाटन

*2* फ्रांस के बाद पीएम मोदी अमेरिका रवाना हो जाएंगे। जहां राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ उनकी बैठक प्रस्तावित है। गौरतलब है कि ट्रंप के दूसरी बार सत्ता में लौटने के बाद पीएम मोदी का यह पहला अमेरिका दौरा है

*3* 1984 सिख विरोधी दंगे मामले में पूर्व कांग्रेस सांसद सज्जन कुमार को दोषी करार, राउज एवेन्यू कोर्ट का फैसला; सजा पर बहस 18 को

*4* नया आयकर बिल गुरुवार को देश की संसद में पेश किया जा सकता है। आयकर कानूनों को सरल बनाने के मकसद से वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने एक फरवरी 2025 के अपने बजट भाषण में नया आयकर विधेयक पेश करने का एलान किया था।

*5* ‘स्वदेशी हल खोजें घरेलू उद्योग, अवसर शानदार’, समुद्री हवाई क्षेत्र में संभावनाओं पर नौसेना प्रमुख

*6* ‘पीएम मोदी के विमान पर आतंकी हमला हो सकता है’, पुलिस को मिली धमकी, जांच में आरोपी निकला मानसिक रोगी, पुलिस ने किया गिरफतार

*7* ‘लोग काम नहीं करना चाहते, उन्हें राजनीतिक पार्टीयों के मुफ्त वादे से फ्री में राशन और पैसे मिल रहे हैं’, सुप्रीम कोर्ट ने मुफ्त की रेवड़ियों पर जताई नाराजगी

*8* राम मंदिर के मुख्य पुजारी सत्येंद्र दास का निधन, बाबरी विध्वंस के वक्त रामलला को गोद में लेकर भागे थे, टीचर के बाद पुजारी बने

*9* महाकुंभ- माघ पूर्णिमा पर 1.83 करोड़ ने डुबकी लगाई, 15 किमी तक भीड़, श्रद्धालुओं पर 25 क्विंटल फूल बरसाए, अनिल कुंबले ने स्नान किया

*10* आंध्र प्रदेश- महिलाओं को वर्क फ्रॉम होम सुविधा मिलेगी, CM नायडू का प्लान; प्रदेश के हर शहर, कस्बे, मंडल में आईटी ऑफिस होंगे

*11* पहले कहा 90 घंटे काम… अब बोले- ‘मजदूर काम नहीं करना चाहते’, L&T के चेयरमैन ने फिर दिया विवादित बयान,बोले- भारत के लोग दफ्तर नहीं जाना चाहते

*12* तीसरा वनडे -भारत का स्कोर 225/2 (34 Over), गिल ने लगाया शतक, कोहली पचासा लगाकर आउट

*13* बड़ी गिरावट के बाद दिन के निचले स्तर से 800 अंक संभला सेंसेक्स, मामुली गिरावट के साथ बाजार बंद, निफ्टी में भी 250 अंक की रिकवरी
*===============================*

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!