सत्यार्थ न्यूज श्रीडूंगरगढ़-सवांददाता मीडिया प्रभारी
1.माघ पूर्णिमा पर भामाशाह ने गौसेवा का संकल्प पूरा किया।
गौशाला के भामाशाह गौभक्त लक्ष्मी नारायण जोशी गंगाशहर (रिटायर्ड पीएनबी मैनेजर) ने बसंत पंचमी के पर्व पर महा कुंभ प्रयागराज त्रिवेणी संगम तट पर शाही स्नान कर गौ सेवा का “संकल्प” लेते हुए 2500 रुपये की राशि समर्पित की जो आज माघ पूर्णिम के पावन अवसर पर गौशाला की गौ माताओं को एक कड़ाई मीठी लापसी भंडारा एवं गुड़ की सेवा समर्पित कर संकल्प पूर्ण कर गौसेवा का सौभाग्य प्राप्त किया। गौशाला कमेटी ने उत्तम स्वास्थ्य की कामना करते हु परिवार के लिए सुख समृद्धि की कामना की कमेटी ने बताया की भामाशाह द्वारा गौशाला में निर्माण कार्यों में सहयोग किया गया हैं जिसमें एक यज्ञशाला का सुंदर निर्माण भी करवाया गया है। तथा प्रत्येक अमावस्या को सामूहिक रूप से हवन अनुष्ठान किया जाता है एवं अनवरत गौ सेवा चल रही है गौशाला कमेटी ने आभार व्यक्त किया।



2.माघ पूर्णिमा पर भामाशाह गुप्ता ने की गौसेवा
गौशाला के भामाशाह गौभक्त सत्येंद्र प्रसाद गुप्ता बरेली हाल बड़ोदरा ने “माघ पूर्णिमा” के पावन अवसर पर 2551 रूपये की सेवा समर्पित कर दो पेटि गुड़ का पावन भोग गौशाला की गौ माताओं को लगाकर पुण्य अर्जित किया है गौशाला कमेटी ने पूरे परिवार के लिए सुख समृद्धि की कामना करते हुए गौसेवा करने पर आभार व्यक्त किया साथ ही कमेटी ने बताया कि भामाशाह द्वारा गौशाला में प्रत्येक पर्व पर गौ सेवा की जाती है। जो अनवरत जारी है।



















Leave a Reply