Advertisement

साध्वी संगीतश्री पहुंची ठुकरियासर राउमावि में विद्यार्थियों को दिलाया नशामुक्ति का संकल्प, श्रीडूंगरगढ़ सेवा केंद्र में एक वर्ष तक देगी सेवाए ।

सत्यार्थ न्यूज श्रीडूंगरगढ़-सवांददाता ब्युरो चीफ

आसाम बंगाल बिहार पूर्वांचल क्षैत्र में काफी लम्बे समय तक अणुव्रत अहिंसा जीवन विज्ञान की अलख जगाकर हमारे श्रीडूंगरगढ़ की लाडली बेटी आचार्य श्री महाश्रमण जी की सुशिष्या साध्वी संगीत श्री जी अपनी सहवृतनि साध्वियों के साथ आज राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, ठुकरियासर पधारे सहयोगी साध्वी कमल विभा जी ने विद्यार्थियों को अणुव्रत जीवन विज्ञान के सूत्रों की बहुत सुन्दर व्याख्या सहित समझा कर नशामुक्ति का संकल्प दिलाया कार्यक्रम में प्रधानाध्यापिका लक्ष्मी जोशी,ओमप्रकाश पूनिया,नरेंद्र प्रकाश बोयल,होशियार सिंह आदि शामिल रहे। तेरापंथ महिला मंडल अध्यक्ष श्रीमती सुनीता डागा ने बताया कि साध्वी श्री संगीत श्री तथा राजलदेसर की ओर से विहार करके पधारने वाली साध्वी डॉ.परम प्रभा जी दोनों 14 फरवरी को श्रीडूंगरगढ़ पधारेंगे व सेवा केन्द्र में एक साल के लिए अपनी सेवाऐं देंगे

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!