सत्यार्थ न्यूज श्रीडूंगरगढ़-सवांददाता ब्यूरो चीफ रमाकान्त
राजस्थान की अधीनस्थ न्यायालयों में महिलाओं के लिंग संवेदीकरण एवं लैंगिक उत्पीड़न रोकथाम, प्रतिबंध एवं निवारण के लिए श्रीडूंगरगढ़ तालुका मुख्यालय पर आंतरिक शिकायत समिति का गठन किया गया। इस समिति का गठन एसीजेएम हर्ष कुमार की अध्यक्षता में किया गया है। समिति में रीडर दिनेश कुमार मीणा, अधिवक्ता रश्मि करनाणी और नेता प्रतिपक्ष अंजू पारख को सदस्य के रूप में मनोनीत किया गया है। इस पहल का उद्देश्य अधीनस्थ न्यायालयों में महिलाओं के प्रति संवेदनशील वातावरण तैयार करना और कार्यस्थल पर लैंगिक उत्पीड़न की रोकथाम सुनिश्चित करना है।


















Leave a Reply