Advertisement

सुबह देश और राज्यों से बड़ी खबरें एक साथ

सत्यार्थ न्यूज श्रीडूंगरगढ़-सवांददाता नरसीराम शर्मा

सुबह देश राज्यों से बड़ी खबरें

*==============================*

*1* सुप्रीम कोर्ट बोला-EVM से डेटा डिलीट नहीं करे चुनाव आयोग, कहा- हारा उम्मीदवार स्पष्टीकरण चाहे तो इंजीनियर को बताना होगा छेड़छाड़ नहीं हुई

*2* LoC के पास IED ब्लास्ट, 2 जवान शहीद, एक घायल, सेना की गश्त के दौरान धमाका; इलाके की घेराबंदी, सर्च ऑपरेशन जारी

*3* GST रेट्स में जल्‍द हो सकती है कटौती, राज्‍यसभा में बोलीं वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण!

*4* लोकसभा में केंद्रीय बजट 2025-26 पर चर्चा के दौरान उन्होंने कहा कि उन्होंने कहा कि तृणमूल कांग्रेस शासित राज्य में मनरेगा और प्रधानमंत्री आवास योजना में बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार है

*5* बजट पर केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के जवाब पर विपक्षी सांसदों ने असंतोष जताया। प्रियंका गांधी ने कहा कि वित्त मंत्री पता नहीं किस ग्रह में रह रही हैं। वह कह रही हैं कि महंगाई नहीं बढ़ी है

*6* ‘देश की सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा है ब्रह्मपुत्र पर चीन का डैम’, संसद में मोदी सरकार को गौरव गोगोई ने दी चेतावनी

*7* दिल्ली चुनाव में जीत के बाद सरकार गठन की प्रक्रिया तेज हो गई है। ऐसे में जेपी नड्डा से मुलाकात को काफी अहम माना जा रहा है। उधर, उपराज्यपाल वीके सक्सेना से भी कई नवनिर्वाचित भाजपा विधायकों ने मुलाकात की है।

*8* शरद पवार और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधियां ने एकनाथ शिंदे को महादजी शिंदे राष्ट्र गौरव पुरस्कार से सम्मानित किया। एकनाथ शिंदे ने कहा कि शरद पवार गुगली गेंदें भी फेंकते हैं, जिन्हें समझना मुश्किल होता है। उनके साथ मेरे अच्छे संबंध हैं। लेकिन उन्होंने मुझे कभी गुगली नहीं फेंकी। मुझे भरोसा है कि वे भविष्य में भी मुझ पर गुगली नहीं फेंकेंगे।

*9* पंजाब के AAP विधायकों को केजरीवाल के 3 मंत्र, कहा- लोगों से जुड़ो, मुद्दे पहचानो, डटकर लड़ो; दिल्ली में हार के बाद बैठक बुलाई थी

*10* पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव अकेले लड़ेंगी ममता, संजय राउत बोले- तृणमूल कांग्रेस INDIA ब्लॉक का हिस्सा, कांग्रेस से बातचीत करनी चाहिए

*11* हमें नुकसान नहीं पहुंचा सकती कांग्रेस’, दिल्ली चुनाव में केजरीवाल की हार पर ममता बनर्जी का बड़ा बयान

*12* ठंडे पानी से नहाऊंगा, रोटी खाऊंगा फिर लिखूंगा जवाब; भाजपा के नोटिस पर अनिल विज ने भी दिखाए तेवर

*13* मुकेश अंबानी ने परिवार के साथ महाकुंभ में डुबकी लगाई, आज 1.23 करोड़ लोगों ने संगम में स्नान किया, प्रयागराज में जाम के हालात

*14* जबलपुर में सड़क हादसे में 7 श्रद्धालुओं की मौत; सभी श्रद्धालु आंध्र प्रदेश के, महाकुंभ से लौट रहे थे

*15* यूपी: महाकुंभ स्नान के लिए 1200 अतिरिक्त बसों की व्यवस्था करेगा परिवहन निगम, तीन हजार बसें पहले ही सेवा में

*16* राजस्थान में भीलवाड़ा प्राचीन माता मंदिर से 60 लाख के गहने और 4 लाख कैश चोरी, लावारिस हालत में टूटी मिली दानपेटी

*17* IRCTC का मुनाफा 14% बढ़कर ₹341 करोड़, तीसरी तिमाही में रेवेन्यू 10% बढ़ा, एक साल में 17% गिरा शेयर

*18* भारत और इंग्लैंड टीम के बीच इन दिनों 3 वनडे मैचों की सीरीज खेली जा रही है, पहले दो वनडे जीतकर भारतीय टीम सीरीज पर कब्जा जमा चुकी है, सीरीज का तीसरा और आखिरी वनडे आज अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा
*=============================*

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!