सत्यार्थ न्यूज श्रीडूंगरगढ़-सवांददाता ब्यूरो चीफ
रूपादेवी मोहता राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, श्रीडूंगरगढ़ में आज मंगलवार को यू-डाईस प्लस पोर्टल पर विद्यार्थियों की अपार आईडी जनरेट करने के संबंध में गैर सरकारी विद्यालयों के संस्था प्रधानों की कार्यशाला आयोजित हुई, कार्यशाला में मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी ओमप्रकाश प्रजापत,अतिरिक्त मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी ईश्वरराम गरूवा,ब्लॉक एमआईएस मंगलचंद सुथार एवं अध्यापक विजय कुमार रणवा एवं स्कूल एजूकेशन वेलफेयर एसोसिएशन के प्रदेशाध्यक्ष कोडाराम भादू एवं ब्लॉक अध्यक्ष ओमप्रकाश भाकर उपस्थित रहे। सीबीईओ ने अधिकाधिक विद्यार्थियों की अपार आईडी जनरेट करने के संबंध में निर्देश प्रदान किये।





















Leave a Reply