सत्यार्थ न्यूज श्रीडूंगरगढ़- सवांददाता मीडिया प्रभारी
प्रवासी रामलाल सुथार बेनीसर निवासी ने बॉम्बे में पैराडाइज टूल्स एंड हार्डवेयर के नाम से नव प्रतिष्ठान शुरू किया है। जिसका उद्घाटन राजस्थान सरकार के राज्य मंत्री विश्वकर्मा कौशल विकास बोर्ड के अध्यक्ष रामगोपाल सुथार ने किया। नव प्रतिष्ठान शुभारंभ के समय रामलाल सुथार ने गौसेवा का संकल्प लिया। आज कोटासर गांव की श्री करणी गौशाला में गौवंश को एक कड़ाई मीठी लापसी भंडारा और गुड़ का भोग लगाया। गौशाला कमेटी ने नव प्रतिष्ठान की बधाई देते हुए अच्छे व्यवसाय की कामना की। गौशाला प्रबंधक अगर सिंह पड़िहार ने बताया की रामलाल सुथार गौशाला से गौसेवा भाव से जुड़े हुए है। गौशाला के शुरू होने से से लेकर आज तक जब भी कोई पर्व आता है या घर परिवार में सदस्यों का जन्म दिवस वैवाहिक वर्षगांठ जैसे कार्यक्रम पर परिवार के द्वारा अनवरत गौसेवा जारी रहती है।






















Leave a Reply