Advertisement

लाखो का सोना हड़पने के आरोप में पिता पुत्र पर एक और मुकदमा दर्ज। तकादा करने पर दी धमकिया

सत्यार्थ न्यूज श्रीडूंगरगढ़-सवांददाता ब्युरो चीफ

सोना हड़पने में आरोपित पिता पुत्र पर अब एक ओर मुकदमा सोना हड़पने का श्रीडूंगरगढ़ थाने में दर्ज हुआ है। श्रीडूंगरगढ़ थाने में दर्ज मुकदमे के अनुसार,कस्बे के निवासी सुंदरलाल पुत्र जगदीश सोनी ने करबे के ही निवासी बाबुलाल और उसके पिता मदनलाल सुनार पर आरोप लगाते हुए बताया कि आरोपियों ने बेईमानीपूर्वक कम घड़ाई का झांसा देते हुए उससे 100 ग्राम सोना हड़प लिया है। प्रार्थी ने बताया कि आरोपी 5 दिसम्बर को उनकी दुकान आये और प्रार्थी की भाई की शादी के लिए नगीना और जेवरात के गहने बनाकर देने की बात कही। प्रार्थी ने आरोपियों की बातों
में आकर 100 ग्राम सोना दे दिया। जब गहनों के लिए तकादा किया तो टालमटोल करते रहे और शादी की तारीख नजदीक आने पर प्रार्थी ने सख्त तकादा किया और समाज के गणमान्यों के साथ जाकर गहने या सोना लौटाने का कहा तो आरोपियों ने धमकियां देनी शुरू कर दी। की तुम हमारा कुछ नहीं बिगाड़ सकते हमारी सब जगह सेटिंग है। दुबारा आये तो जान से मार देने की धमकियां देने लगे। प्रार्थी द्वारा
आखिरकार न्याय की गुहार लगाते हुए मुकदमा दर्ज करवाया गया। पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच हेड कॉन्स्टेबल धर्मेंद्र मीणा को सौप दी गई है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!