सत्यार्थ न्यूज श्रीडूंगरगढ़-सवांददाता ब्युरो चीफ
क्षेत्र के गांव धीरदेसर चोटियान में शराब ठेका बन्द करने की मांग को लेकर 162वें दिन ग्रामीणों का धरना जारी है । गाँव के युवा,बुजुर्ग एवं बच्चे लम्बे समय से शांति पूर्वक शराब बन्दी की मांग की मांग को लेकर संघर्षरत है। लेकिन अभी तक इस संबध में कोई सुनवाई नहीं होने के कारण ग्रामीणों में रोष व्याप्त है। सरकार एवं प्रशासन जनता की आवाज पर अब तक मौन है।आज धरने पर एडवोकेट श्याम सुंदर आर्य वार्डपंच मुन्नीराम चोटिया,केशराराम चोटिया कुशलाराम बारोटिया,किशनलाल चोटिया रामचन्द्र चोटिया रामूराम,गोमदराम,गजानन्द शर्मा उपस्थिति रहे।



















Leave a Reply