सत्यार्थ न्यूज श्रीडूंगरगढ़-सवांददाता ब्युरो चीफ रमाकांत
दिल्ली में 27 साल बाद भाजपा की वापसी हो रही है। चुनाव आयोग के मुताबिक, भाजपा 5 सीट जीती और 43 सीटों पर उसे बढ़त है यानी कुल 48 सीटें। आम आदमी पार्टी (आप) भी 6 सीट जीती है, 16 सीटों पर आगे चल रही है यानी कुल 22 सीटें। कांग्रेस को एक भी सीट नहीं मिली है। इस बदलाव में आप के अरविंद केजरीवाल नई दिल्ली और सिसोदिया जंगपुरा सीट से चुनाव हार गए। वहीं, सत्येंद्र जैन व अवध ओझा चुनाव हार गए हैं। मुख्यमंत्री आतिशी कालकाजी सीट पर चुनाव जीत गई हैं। इस बीच, केजरीवाल को हराने वाले भाजपा उम्मीदवार प्रवेश वर्मा अमित शाह से मिलने पहुंचे। दिल्ली में भाजपा मुख्यालय पर जश्न जारी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शाम 7 बजे पार्टी हेडक्वार्टर पहुंचेंगे और कार्यकर्ताओं के बीच स्पीच देंगे।
दिल्ली सचिवालय को सील किया गया
दिल्ली चुनाव के रुझानों के बीच जनरल एडमिनिस्ट्रेशन डिपार्टमेंट ने एक नोटिस जारी किया है। इसमें कहा गया है कि कोई भी कम्प्यूटर, हार्ड ड्राइव और फाइल वगैरह डिपार्टमेंट की इजाजत के बगैर सचिवालय से बाहर नहीं जाएगी। सभी संबंधित अधिकारी फाइलों, दस्तावेजों, इलेक्ट्रॉनिक फाइल्स आदि की सुरक्षा सुनिश्चित करें। नोटिस के बाद दिल्ली सचिवालय को सील कर दिया गया है।
श्रीडूंगरगढ़ के मुख्य बाजार में जीत का जश्न
दिल्ली विधानसभा चुनावों में भाजपा की जीत सुनिश्चित होने के बाद स्थानीय पार्टी कार्यकर्ताओं में जोरदार उत्साह देखा जा रहा है और जश्न का दौर शुरू हो गया है। भाजपा की जीत का जश्न मुख्य बाजार में द्वारिकाधीश चौक पर देखा गया है। जहां अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया सहित आम आदमी पार्टी को मिली करारी हार के बाद बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं एवं व्यापारियों ने खुशियां मनाई इस मौके पर व्यापारियों ने आपस में एक दुसरे को मिठाईयां खिलाई एवं पटाके छोड़ कर जश्न मनाया। यहां पर व्यापारी एवं भाजपा कार्यकर्ता राजकुमार बोहरा,बेगनाथ सिद्ध, महेन्द्र पारीक रामलाल मोदी,अनमोल मोदी,कालूराम,ओमप्रकाश पांडिया,दुर्गाराम,मनु मोरवानी,हरीश सिंधी,महेन्द्र गोला सहित बड़ी संख्या में व्यापारियों ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जयकारे लगाए। कार्यकर्ताओं ने कहा कि यह जीत जनता के विश्वास और भाजपा के नेतृत्व की विजय है।





















Leave a Reply